शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी, 39 की उम्र में एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

Drashti Dhami Baby: टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस और उनके पति नीरज खेमका पैरेंट्स बन गए हैं। दृष्टि धामी के घर पहले बच्चे की किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में डिलीवरी हुई है और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

दृष्टि धामी ने बेटी को दिया जन्म
दृष्टि धामी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को ये गुड न्यूज दी है। इस खबर के सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर एक्ट्रेस के सेलेब्स दोस्त तक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- वो आ गई है। 22 अक्टूबर 2024। सीधे स्वर्ग से हमारे दिल में। एक नई जिंदगी। एक नई शुरुआत।

Drashti Dhami Baby

लोगों ने एक्ट्रेस को दी बधाइयां
इस पोस्ट को देखने के बाद दृष्टि धामी की दोस्त सनाया ईरानी, शक्ति अरोड़ा, जेनिफर विंगेट से लेकर रुबीना दिलैक, नकुल मेहता, करण ग्रोवर, दिशा परमार, अदिति गुप्ता, पूजा गौर, सुमोना चक्रवर्ती, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, किश्वर मर्चेंट सहित तमाम सेलिब्रेटीज ने कपल को बधाई दी है।

41 हफ्ते बाद हुई एक्ट्रेस की डिलीवरी
इससे पहले दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि 41 हफ्ते हो गए हैं और अभी तक बेबी बाहर नहीं आया है। अब तो वो भी इरिटेट हो गई हैं। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर सिंगर राहुल वैद्य की वाइफ दिशा परमार ने बताया था कि उनका बेबी तो इतनी जल्दी में था कि 37वें हफ्ते में ही बाहर आ गया था।

शादी के 9 साल बाद मां बनीं दृष्टि धामी
मुंबई की रहने वाली दृष्टि धामी एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले डांस इंस्ट्रक्टर थीं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। उन्होंने 'दिल मिल गए', 'गीत', 'मधुबाला', 'एक था राजा एक थी रानी' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। वह डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 6' की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 21 फरवरी 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। शादी के 9 साल बाद दृष्टि मां बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+