'डोनाल्ड ट्रंप मेरे असली पापा हैं', अमेरिका के राष्ट्रपति को लेकर ये क्या बोल गईं Rakhi Sawant? फिर जो हुआ
Rakhi Sawant On Donald Trump: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपनी अजीबोगरीब टिप्पणियों से सुर्खियां बटोरने में कभी असफल नहीं होती हैं। उनकी बेबाकी और अतरंगी बातों ने उन्हें हमेशा चर्चा का विषय बनाकर रखा है।
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर राखी सावंत ने कही ऐसी बात
फिलहाल राखी सावंत दुबई से मुंबई आई हैं और पैपराजी के सामने उन्होंने कुछ ऐसा कहा है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं। राखी सावंत ने अमेरिका के प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बारे में एक मजाकिया टिप्पणी की है।

'तुम्हारे असली पापा तो डोनाल्ड ट्रंप हैं'
-पॉपुलर रिएलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचने पर राखई सावंत ने फोटोग्राफरों से कहा- मेरी मां अब इस दुनिया में नहीं रह रही। उन्होंने मेरे लिए एक चिट्ठी छोड़ी थी कि तुम्हारे असली पापा तो डोनाल्ड ट्रंप हैं।
-राखी सावंत की ये बात सुनकर वहां मौजूद मीडिया की हंसी छूट गई। वहीं जब एक व्यक्ति ने उन्हें ट्रंप द्वारा भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परेशान करने के बारे में चिढ़ाया, तो राखी सावंत ने तुरंत जवाब दिया- बहुत बहुत धन्यवाद। मेरे से पंगा ना लो।
भारत छोड़कर क्यों दुबई शिफ्ट हुईं राखी सावंत?
-अपने सामान्य मजाकिया लहजे से हटकर, राखी सावंक भावुक हो गई थीं और बताया कि उन्होंने भारत क्यों छोड़ा। उन्होंने बताया कि कैंसर से अपने माता-पिता दोनों को खोने के बाद, वह मीडिया की नजरों से दूर रहना चाहती थीं और एक नई शुरुआत करना चाहती थीं।
-राखी सावंत ने कहा- मैं आप सभी से छिपना चाहती थी, इसलिए मैं दुबई चली गई थी। खबरों के अनुसार राखी सावंत ने दुबई में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है और अल करामा में एक एक्टिंग अकादमी शुरू करने सहित नए प्रोफेशनल वेंचर्स पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।
आदिल खान दुर्रानी के साथ राखी सावंत की कानूनी लड़ाई
-राखी सावंत का निजी जीवन उथल-पुथल भरा रहा है। राखी अपने पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी के साथ एक कड़वे तलाक और कई कानूनी विवादों में उलझी रही हैं। उन्होंने आदिल खान दुर्रानी पर अपने वित्तीय मामलों का मिसमैनेजमेंट, घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया था।
-वहीं दूसरी तरफ आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत पर संपत्ति में धोखाधड़ी और बेवफाई का आरोप लगाया था। साथ ही ये दावा भी किया था कि राखी ने उनके निजी वीडियो लीक किए थे।
-दूसरी तरफ आलोचकों का कहना है कि इन मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए ही राखी सावंत विदेश चली गई हैं लेकिन राखी का कहना है कि दुबई जाने का उनका मकसद नए करियर के अवसर थे।
दुबई में राखी सावंत की एक्टिंग अकादमी
-राखी सावंत ने दुबई में एक एक्टिंग अकादमी की भी शुरुआत की है। इस अकादमी का उद्देश्य मध्य पूर्व के उन महत्वाकांक्षी प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करना है जो बॉलीवुड में काम करने का सपना देखते हैं।
-विवादों के बावजूद राखी सावंत अपने हास्य और बेबाक खुलासों के मिश्रण से ध्यान आकर्षित करती रहती हैं, चाहे वह डोनाल्ड ट्रंप के उनके पिता होने का मजाक हो या अपने निजी संघर्षों पर चर्चा हो।












Click it and Unblock the Notifications