Rajeev-Charu: क्या अब भी राजीव सेन के मन में है चारू असोपा के लिए प्यार? बोले- 'घर वापस आ जाओ'

राजीव सेन ने हाल ही में पत्नी चारू असोपा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को बचकाना बताया। साथ ही उन्होंने चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा भी किया।

Rajeev Sen Charu Asopa: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के रिश्ते में लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। जिसके बाद चारू असोपा ने उनका घर छोड़ने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके इन आरोपों को राजीव ने खारिज कर दिया। राजीव सेन ने दावा किया है कि चारू असोपा के सभी आरोप बचकाने हैं।

चारू असोपा के आरोपों पर बोले राजीव सेन

चारू असोपा के आरोपों पर बोले राजीव सेन

राजीव सेन ने एक बार चारू असोपा को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद वह फिर से चर्चा में आ गए। दरअसल, हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल में राजीव सेन ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने चारू असोपा लगाए गए आरोपों पर बात की है। राजीव सेन ने दावा किया है कि चारू असोपा आज भी उनसे प्यार करती हैं तभी वह इतनी इमोशनल हुईं। हालांकि वह उनके लगाए गए आरोपों से काफी नाराज हैं।

एक्ट्रेस के आरोपों को बताया बचकाना

एक्ट्रेस के आरोपों को बताया बचकाना

राजीव सेन ने कहा कि, 'हर छोटी बात के लिए मीडिया से बात करना चारू की बचकानी हरकत थी। वह अभी भी मीडिया के सामने ऐसी बातें कह रही हैं, इससे केवल उन्हें ही नुकसान होने वाला है'। उन्होंने यह भी कहा कि या तो शादी कर लेनी चाहिए या पति या पत्नी को सम्मान के साथ एक-दूसरे को तलाक देना चाहिए।

बोले 'मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले'

बोले 'मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले'

राजीव सेन ने तमाम लगे आरोपों के बावजूद आगे कहा कि, 'चारू असोपा दिल से काफी अच्छी हैं और उनके लिए घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं क्योंकि यह उसका और जियाना का घर है।' वहीं अपनी बेटी को लेकर राजीव सेन का कहना है कि, 'मैं भी कुछ भी कह सकता हूं, लेकिन मैं कहना नहीं चाहता क्योंकि मेरी बच्ची पर इसका असर पड़ेगा'।

राजीव सेन का बड़ा दावा

राजीव सेन का बड़ा दावा

राजीव सेन ने ये भी कहा कि, 'अगर आज चारू कैमरे के सामने इतनी भावुक हो रही हैं और रो रही हैं, तो अच्छी बात है। इसका मतलब है कि कहीं न कहीं वह अभी भी मुझसे प्यार करती हैं। उसके दिल में मेरे लिए प्यार है और यहीं से सारी भावनाएं कैमरे के सामने आ रही हैं। अगर उसने मुझसे प्यार नहीं किया होता, तो यह सब नहीं होता। लेकिन चारू ने ये सब जो भी किया उसके लिए मुझे उन्हें माफ करना बेहद मुश्किल होगा।'

चारू असोपा हुईं दूसरे घर में शिफ्ट

चारू असोपा हुईं दूसरे घर में शिफ्ट

बता दें कि, चारू असोपा ने राजीव सेन पर मारपीट और हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने मीडिया के सामने रोकर बताया था कि शादी की शुरूआत से ही राजीव और उनके बीच तनाव चल रहा था। जिसके बाद अब उन्होंने राजीव को तलाक देने का फैसला किया। बता दें कि चारू असोपा फिलहाल अपनी बेटी के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+