जल्द Honey Singh की लाइफ पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, ऑस्कर अवॉर्ड विनर गुनीत मोंगा करेंगी प्रोड्यूस

हनी सिंह के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि, हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनने जा रही है। जिसका ऐलान ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने किया है।

Honey Singh Documentary: मशहूर हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर यो यो हनी सिंह से जुड़ी फैंस के लिए एक खुशखबरी है। नी सिंह के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने की बात चल रही है। लंबे समय से रैपर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान थे। इतना ही वह काफी समय से कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रहे। अब उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्सों के बारे में इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए उनके फैंस जान पाएंगे। इस डॉक्यूमेंट्री में वो हिस्सा भी दिखाया जाएगा जब हनी सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग थी और अचानक एक वक्त आया वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए।

Honey Singh

हनी सिंह पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
हनी सिंह पर बन रही इस डॉक्यूमेंट्री की दिलचस्प बात यह है कि, इस डॉक्यू फिल्म को बनाने का बीड़ा ऑस्कर विजेता फिल्म मेकर गुनीत मोंगा ने उठाया है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के जरिए फैंस हनी सिंह की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में और करीब से जान पाएंगे। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कैसे हनी सिंह बड़े पर्दे पर एक मशहूर रैपर बने और उन्होंने इसके लिए किस तरह की मुश्किलों का सामना किया।

रैपर के जीवन पर है बेस्ड
हनी सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मुझे हमेशा से फैंस का जबरदस्त प्यार मिला है जिसका मैं आभारी हूं। मैंने मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में पहले भी बात की है। लेकिन, फैंस इस बारे में विस्तार से डॉक्यूमेंट्री के जरिए जान पाएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री मेरे जीवन में किस तरह की परेशानी हुई और मैंने बड़े पर्दे पर कैसे कमबैक किया इन सभी का अच्छी तरह विवरण देगी"।

गुनीत मोंगा ने किया अनाउंस
वहीं गुनीत मोंगा ने डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा कि, 'हनी सिंह का युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज है। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नए बदलाव का बीड़ा उठाया। जिससे हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। मैं उनकी जिंदगी की कहानी को एक्सप्लोर करना चाहती थी। हनी सिंह के जीवन की कहानी को पेश करने के लिए हम काफी उत्साहित हैं और इसके लिए मैं नेटफ्लिक्स की शुक्रगुजार हूं'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+