Doctor G Box Office: आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' की ओपनिंग रही शानदार, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए
Doctor G Box Office Collection: फिल्म 'डॉक्टर जी' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल की है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों रुपये की कमाई की है।
Doctor G Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की मेडिकल कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डॉक्टर जी' फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों के ऊपर एक अलग जादू चला दिया है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोग काफी खुश हो गए थे। ट्रेलर ने इस फिल्म की कहानी को लेकर लोगों के बीच एक अलग क्रेज बना दिया था। आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' एक बार फिर एक ऐसे विषय को दर्शकों के सामने लाई है, जो इससे पहले शायद पर्दे पर कभी नहीं दिखाया गया है। फिल्म 'डॉक्टर जी' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले ही दिन करोड़ों रुपये की कमाई की है। पहले दिन के आंकड़ों की मानें तो आयुष्मान खुराना की डॉक्टर जी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

पहले दिन की 3.75 करोड़ रुपए की कमाई
बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन लगभग 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपको बता दें कि डॉक्टर जी की ओपनिंग आयुष्मान खुराना की पिछली दो रिलीज फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी और अनेक से काफी बेहतर है। फिल्म डॉक्टर जी की पहले दिन की कमाई मूवी में हिट म्यूजिक के ना होने और बेहद कम प्री-रिलीज प्रमोशन के बावजूद इतनी जबरदस्त रही है।

वीकेंड पर जबरदस्त कलेक्शन की उम्मीद
फिल्म 'डॉक्टर जी' ने शुक्रवार को उम्मीद से ज्यादा का कलेक्शन किया है और वीकेंड पर कलेक्शन में गजब का इजाफा देखने को मिल सकता है। डॉक्टर जी के ओपनिंग डे का कलेक्शन देखकर उम्मीदें लगाई जा रही हैं कि फिल्म शनिवार और रविवार को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींच सकती है। इसके साथ ही फिल्म की कमाई में 50 से 60 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो लगभग 35 करोड़ के बजट में बनी फिल्म डॉक्टर जी अपनी लागत आसानी से निकाल लेगी।

आयुष्मान खुराना को मिलता है स्त्री रोग विभाग
फिल्म 'डॉक्टर जी' की कहानी फिल्म 'डॉक्टर जी' की कहानी है भोपाल में रहने वाले उदय गुप्ता (आयुष्मान खुराना) की जो एमबीबीएस कर चुके हैं और अब पीजी में एडमिशन लेना चाहते हैं। पीजी में वह ऑर्थोपेडिक (हड्डियों से संबंधित विभाग) लेना चाहते हैं, पर अपनी कम रैंक के चलते उन्हें इस डिपार्टमेंट में सीट नहीं मिलती। इसकी जगह उन्हें गायनोकोलॉजी यानी प्रसूती व स्त्री रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया जाता है। उदय किसी भी हालत में ऑर्थोपेडिक में एडमिशन लेना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि वह मर्दों के लिए सूट करने वाला विषय है, जबकि वहीं गायनोकोलॉजी में एडमिशन उन्हें शर्मिंदगी का अनुभव करा रही होती है।

मेल टच को खत्म करने की उठती है बात
डॉ. उदय गुप्ता के स्ट्रगल की कहानी इसी विभाग में उनकी सीनियर हैं फातिमा (रकुलप्रीत सिंह), जिससे उन्हें प्यार हो जाता है। बस यही है डॉ. उदय गुप्ता के स्ट्रगल की कहानी। इस स्ट्रगल में उसकी एचओडी डॉ. नंदिनी (शेफाली शाह) भी मौजूद हैं जो उसे मेल-टच खत्म करने की सलाह देते हुए स्त्री विशेषज्ञ डॉक्टर बनने के लिए कहती हैं।

सभी किरदारों ने किया बढ़िया काम
इस फिल्म की कहानी महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच और जिन खास कामों और प्रोफेशन्स को मर्द-औरत में अलग अलग बांटने की कोशिश की जाती है, उन सभी के बारे में बताती है। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में अपने किरदार में बहुत ही अच्छे लग रहे हैं। इस फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि एक लड़का और लड़की सिर्फ दोस्त हो सकते हैं। फिल्म के पहले ही सीन को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हीरो एक ऐसा मर्द है, जिसके लिए औरत की बात समझना मुश्किल है।












Click it and Unblock the Notifications