'डॉक्टर जी' के सामने नोटों की गड्डी लिए दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस को पसंद आया एक्टर्स का ब्रोमांस
हाल ही में अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप संग आयुष्मान खुराना ने एक पार्टी रखी, जिसमें कार्तिक आर्यन संग उनका ब्रोमांस नजर आ रहा है।
Doctor G: आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म 'डॉक्टर जी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल भी कर रही है। आयुष्मान अपनी फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप संग आयुष्मान ने एक पार्टी रखी, जिसमें कार्तिक आर्यन संग उनका ब्रोमांस नजर आ रहा है। पार्टी से दोनों एक्टर्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

सुर्खियों में आयुष्मान
आयुष्मान खुराना सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की फिल्म काफी अच्छा कमाल दिखा रही है। लोग आयुष्मान को डॉक्टर जी के रोल में खूब पसंद कर रहे हैं। अपनी फिल्म के अच्छे कलेक्शन के बाद आयुष्मान फैमिली संग एन्जॉय कर रहे हैं।
शेयर किया मजेदार वीडियो
इस दिवाली पार्टी से आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन संग नजर आ रहे हैं। कार्तिक के पास नोटों का बंडल देखा जा सकता है, जो उन्होंने दिवाली पार्टी में जीता है।

क्या बोले कार्तिक?
वीडियो में आयुष्मान खुराना बोल रहे हैं कि ये आदमी न सिर्फ बॉक्स ऑफिस, बल्कि दिवाली पार्टी में भी पैसे जीता है। इसके बाद आयुष्मान पूछते हैं कि इतने सारे पैसे किसे मिलने चाहिए? इतने में कार्तिक कहते हैं कि मेरे ख्याल में ये पैसे डॉक्टर जी को मिलने चाहिए।

एक्टर ने लिखा मजेदार कैप्शन
वीडियो को आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ये आदमी चाहता है कि डॉक्टर जी को बॉक्स ऑफिस पर पैसे मिलने चाहिए।

14 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म
बताते चलें कि फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाई है। फिल्म में आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह और शैफाली शाह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। इसे 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

परिणीति की फिल्म ने तोड़ा दम
बताते चलें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' जिस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उसी दिन परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू स्टारर 'कोड नेम: तिरंगा' भी रिलीज हुई। परिणीति की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा हाल है। फिल्म डॉक्टर जी के आगे नहीं टिक पाई।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications