क्या आपको पता है रणबीर कपूर की फिल्म का नाम क्यों रखा गया है 'एनिमल' ? पता चल गई मूवी की कहानी
Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और इसकी जमकर तारीफ की जा रही है। साथ ही फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी डेओल के खूंखार लुक को देखकर भी लोग हैरान हो गए हैं। ऐसे में फिल्म के रिलीज होने को लेकर लोगों में काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की पूरी टीम भी इसका पुरजोर प्रमोशन करने में जुटी हुई है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में मूवी के लीड हीरो रणबीर कपूर ने फिल्म का टाइटल 'एनिमल' रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
फिल्म के टाइटल को लेकर बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा हैं। इस फिल्म की पूरी टीम प्रमोशनल टूर के लिए अलग-अलग शहरों में जा रही है। हाल ही में, चेन्नई में एक प्रमोशनल इवेंट का आोयजन किया गया था। इस इवेंट में अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म का नाम 'एनिमल' रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।

जानें क्यों रखा गया फिल्म का नाम 'एनिमल'
'एनिमल' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान कई सवालों के बीच रणबीर कपूर से इसके टाइटल के पीछे की वजह बताते हुए कहा- मुझे लगता है कि आप इस फिल्म को मेरे द्वारा निभाए गए इस किरदार और अन्य किरदारों के नजरिए से देख रहे हैं, जिनके बारे में मैं बात नहीं कर सकता। एक बार आप फिल्म देख लेंगे तो आपको समझ आ जाएगा कि इस मूवी का नाम 'एनिमल' क्यों है।
रणबीर कपूर ने कहा- जानवर की प्रवृत्ति से मिलती है फिल्म
रणबीर कपूर ने कहा- मुझे लगता है कि संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को 'एनिमल' इसलिए रखा है क्योंकि इसकी कहानी जानवर की प्रवृत्ति और उसके व्यवहार से मिलती जुलती है। जानवार सोच समझकर व्यवहार नहीं करते। तो ये किरदार, जो मैं निभा रहा हूं, वह अपने परिवार की रक्षा के लिए सहज व्यवहार करता है। वह ये नहीं सोच रहा है कि वह सहज भाव से व्यवहार कर रहा है, वह आवेगी है और मुझे लगता है कि यहीं पर एनिमल नाम आया है।
1 दिसंबर को रिलीज होगी 'एनिमल'
रणबीर कपूर ने आगे कहा- एक बार जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि ये फिल्म इस नाम पर फिट बैठती है। आपको बता दें कि फिल्म 'एनिमल' आगामी 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं। इसी दिन बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications