क्या आपको पता है ऐश्वर्या राय को सिंगिंग भी आती है? सुनें पूर्व मिस वर्ल्ड ने कैसे गाया गाना और फिर जो किया
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने प्रोफेशनल करियर के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में वह अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन को साथ लेकर कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल हुई थीं।
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में पहुंची थीं ऐश्वर्या राय
इस ग्रैंड इवेंट से ऐश्वर्या राय की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। ऐश्वर्या राय ने इवेंट के रेड कार्पेट पर अपने देसी लुक से लोगों को चौंका दिया था। साड़ी और मांग में भरकर सिंदूर लगा देख लोगों ने इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' से जोड़ दिया था।

51 की उम्र में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर फिदा हैं लोग
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय आज भले ही फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन उनका ग्लैमर अभी तक कम नहीं हुआ है। 51 साल की ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के आज भी लोग दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय न सिर्फ एक बेहतरीन मॉडल हैं बल्कि एक दमदार एक्ट्रेस भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्हें सिंगिंग भी आती है।
1994 में मिस वर्ल्ड बनी थीं ऐश्वर्या राय
जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता था। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गई थीं। अपनी सुंदरता और टैलेंट के चलते ही उनको बॉलीवुड से ऑफर मिलने लगे थे। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग की तरफ अपना रुख मोड़ा।
क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय गाना भी गाती हैं?
ऐश्वर्या राय ने अपनी दमदार एक्टिंग से बहुत ही कम समय में लोगों का दिल जीत लिया था। ऐश्वर्या राय ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'जोधा अकबर' और धूम 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी सिंगिंग स्किल के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।
ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो हुआ वायरल
-दरअसल कुछ समय पहले ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शर्माते हुए स्टेज पर गाना गाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो में उन्हें 'मेरी सांसों में बसा है' गाना गाते हुए सुना जा सकता है।
-इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनके इस टैलेंट को देख हैरान हो गए थे। लोगों को ऐश्वर्या राय की आवाज काफी पसंद आई थी। फैंस ने गाने के वीडियो पर जमकर रिएक्शन्स भी दिए थे।
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय का ये गाना उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' का है, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का ये गाने वाला वीडियो यूट्यूब पर @sauravThakur99 के चैनल से शेयर किया गया है, जिस पर हजारों लोगों के लाइक्स हैं और कई लोगों ने कमेंट भी किया है।
वीडियो में शर्माती हुई नजर आईं ऐश्वर्या राय
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या राय को गाना गाने के लिए कहा जाता है और वो शर्माते हुए 'मेरी सांसों में बसा है' गाना गाने लगती हैं। हालांकि उनको शर्म आ जाती है और वो फिर वो हंसने लगती हैं। फिर वो वापस से शर्माते हुए गाने को पूरा करती हैं, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी मासूमियत को लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।
1997 में ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय का ये वीडियो करीब 25 साल पुराना है लेकिन फिलहाल ये तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय शर्माती हुई नजर आ रही हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
-एक्ट्रेस ने साल 1997 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'और प्यार हो गया' का गाना 'मेरी सांसों में बसा है' गाया था। आपको बता दें कि इसी फिल्म से ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications