दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के साथ यरोप में हुई ऐसी भयानक घटना, अब कपल लोगों से मांग रहा है मदद

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: टीवी के पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कपल के साथ विदेश में एक बड़ी अनहोनी हो गई है। कपल ने खुद इस घटना के बारे में लोगों को बताया है।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया के साथ हुई लूटपाट
गत 8 जुलाई 2024 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपनी 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाई थी। कपल इस सेलिब्रेशन के लिए यूरोप पहुंचा हुआ है। दोनों इस समय यूरोप ट्रिप पर हैं। लेकिन यहां उनके साथ लूटपाट हो गई है।

divyanka tripathi

रोमांटिक यूरोपीय वेकेशन पर था कपल
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी 8वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए एक रोमांटिक यूरोपीय वेकेशन पर थे। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी यूरोप ट्रिप की शानदार तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थी। लेकिन यहां कपल के साथ लूटपाट की घटना हो गई है।

शॉपिंग में खरीदी सारी चीजें हुईं चोरी
इस घटना में यूरोप की ट्रिप के दौरान शॉपिंग में खरीदी हुई सारी चीजें, पर्स, पासपोर्ट समेत कपल का करीब 10 लाख का सामान चोरी हो गया है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चोरी हुए सामान का एक वीडियो लगाया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कपल की गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।

कपल का पासपोर्ट भी हुआ चोरी
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फ्लोरेंस पहुंचे विवेक दहिया ने बताया है कि यूरोप ट्रिप में उनके साथ लूटपाट हो गई है। विवेक ने बताया है- हमने यहां रुकने का प्लान बनाया था, लेकिन जब हम वहां की प्रॉप्रटी को चेक करने के लिए गए थे तो अपना सारा सामान गाड़ी में छोड़ गए थे। जब वहां से वापस आए तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और हमारा सारा सामान लूट लिया गया था। हमारा पासपोर्ट तक चोरी हो गया है।

भारत आने के लिए कपल ने मांगी मदद
विवेक दहिया ने कहा कि उन्हें भारत आने के लिए मदद की जरूरत है। कपल ने वहां की पुलिस से भी बात की लेकिन उन्हें वहां कोई मदद नहीं मिली। विवेक ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर ये बोलकर खारिज कर दिया कि सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से वह उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। विवेक दहिया ने आगे कहा- हम इसके बाद फ्लोरेंस के पास एक शहर में पहुंचे हैं और अब होटल के स्टाफ हमारी मदद कर रहे हैं। हमारे पास पैसे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+