इस एक्ट्रेस ने प्यार पाने के लिए किया था जादू टोने का इस्तेमाल, खुद किया था खुलासा

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी 14 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके जीवन से जुड़ा एक पुराना और चौंकाने वाला खुलासा एक बार फिर सुर्खियों में है, जब उन्होंने अपने टूटे रिश्ते को बचाने के लिए काले जादू का सहारा लेने की बात स्वीकार की थी।

Divyanka Tripathi

टीवी की दुनिया से घर-घर तक पहचान
दिव्यांका त्रिपाठी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खास मुकाम हासिल किया है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन', 'ये है मोहब्बतें' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों ने उन्हें हर घर में पहचान दिलाई। प्रोफेशनल फ्रंट पर उनकी यात्रा जितनी सफल रही, निजी जीवन में उन्हें उतने ही उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ा। दिव्यांका की निजी जिंदगी की बात करें तो अभिनेता शरद मल्होत्रा के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में रहा। दोनों की मुलाकात 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के सेट पर हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया और करीब आठ साल तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे। फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे।

ब्रेकअप के बाद टूटी थीं दिव्यांका
लंबे रिश्ते के टूटने के बाद दिव्यांका इस सदमे को आसानी से स्वीकार नहीं कर पाईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद माना था कि वह शरद को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए काले जादू का सहारा लेने की बात स्वीकार की थी। हालांकि, यह कोशिश भी नाकाम रही और रिश्ता दोबारा नहीं जुड़ पाया।

जिंदगी में आया नया मोड़
रिश्ता न बच पाने के बाद दिव्यांका ने खुद को संभाला और आगे बढ़ने का फैसला किया। कुछ समय बाद उनकी जिंदगी में अभिनेता विवेक दहिया आए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और साल 2016 में उन्होंने शादी कर ली। आज यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक मानी जाती है।

खुशहाल वैवाहिक जीवन
विवेक दहिया के साथ दिव्यांका एक खुशहाल और संतुलित जीवन बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आते हैं। कठिन दौर से निकलकर आज दिव्यांका न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री हैं, बल्कि निजी जीवन में भी संतुष्ट और खुश नजर आती हैं। बता दें, अपने 41वें जन्मदिन पर दिव्यांका त्रिपाठी को फैंस और इंडस्ट्री से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। उनकी कहानी यह दिखाती है कि टूटे रिश्तों और मुश्किल दौर के बाद भी जिंदगी में नई शुरुआत संभव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+