दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती, टूटी हड्डी और हुई ऐसी हालत
Divyanka Tripathi Accident: फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिव्यंका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ हुए इस हादसे की जानकारी उनकी पीआर टीम और उनके पति विवेक दहिया ने लोगों को दी है।
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट
सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया गया है कि दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और ऐसे में उनकी सर्जरी होने वाली है। दिव्यंका त्रिपाठी की पीआर टीम ने गत 18 अप्रैल 2024 को सोशल मीडिया पर इस एक्सीडेंट की खबर फैंस के साथ शेयर की है।

दिव्यांका की पीआर टीम ने लोगों को दी जानकारी
हालांकि दिव्यांका की पीआर टीम ने इस बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये बताया गया है कि दिव्यांका अब मेडिकल केयर में हैं। दिव्यांका त्रिपाठी की पीआर टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- हमें ये घोषणा करते हुए दुख हो रहा है कि विवेक दहिया का कल होने वाला लाइव सेशन अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। दिव्यांका का कुछ घंटे पहले एक्सीडेंट हो गया था और अब वह मेडिकल केयर में हैं। उनके पति विवेक उनके साथ हैं।
विवेक दहिया ने दी सर्जरी की खबर
पीआर टीम ने पोस्ट मेंआगे लिखा है- हम आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं और दिव्यांका के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं। विवेक जल्द ही आप सभी से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं। वहीं एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने एक एक्सरे की तस्वीर शेयर करते हु कहा है कि उनकी पत्नी की सर्जरी होने वाली है।
दिव्यांका त्रिपाठी की लिगामेंट सर्जरी हो चुकी है
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले दिव्यांका त्रिपाठी की लिगामेंट सर्जरी हुई थी। दिव्यांका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिगामेंट सर्जरी से लेकर रिकवरी तक की जर्नी के बारेमें लोगों को बताया था।












Click it and Unblock the Notifications