दिव्यांका त्रिपाठी ने गलती से शेयर किया पति संग इंटिमेट वीडियो, फिर कहा- अब क्या करूं?

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विवेक दहिया के साथ एक इंटिमेट वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई, 15 सितंबरः टीवी के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भले ही फिलहाल एक्टिंग से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी डेली लाइफ की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को अपडेट देती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दिव्यांका फैंस के बीच छाई हुई हैं। आपको बता दें कि दिव्यांका ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उनसे गलती से एक इंटिमेट वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो गया है।

दिव्यांका ने गलती से शेयर किया ये वीडियो

दिव्यांका ने गलती से शेयर किया ये वीडियो

जानकारी के अनुसार टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति विवेक दहिया के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में दिव्यांका ने इस बात का खुलासा किया है कि उनसे गलती से ये खास वीडियो पोस्ट हो गया है। दिव्याकां ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ऐसे ही इस वीडियो की एडिटिंग कर रही थी और ये गलती से शेयर हो गया, तो अब इसका लुत्फ उठाएं।

पति विवेक के साथ किया रोमांटिक डांस

वैसे तो दिव्यांका के इस कैप्शन को पढ़कर कोई भी ये समझेगा कि उनसे कोई प्राइवेट वीडियो शेयर हो गया है लेकिन शेयर किए गए वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों का ये वीडियो उन्के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

पति के साथ कर रही हैं बारिश इन्जॉय

दिव्यांका त्रिपाठी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने पति विवेक दहिया के साथ बारिश को इन्जॉय कर रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक रोमांटिक इंग्लिश स्लो सॉन्ग प्ले किया गया है। लॉन्ग ड्रेस में अपनी जुल्फों को झटकते हुए दिव्यांका बहुत ही सुंदर लग रही हैं। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर भले ही ये कहा हो कि उन्होंने ये वीडियो गलती से पोस्ट कर दिया हे लैकिन उनके फैन्स को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

फैंस ने कहा- ऐसी गलतियां करती रहा करें

लोग इस वीडियो के लिए विवेक और दिव्यांका को फेवरेट कपल का टैग भी दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है- प्लीज आप ऐसी गलतियां करती रहा करें, हमें बहुत अच्छा लगता है। वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- ओह कितनी प्यारी गलती है ये। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक शुक्रिया उस इंसान को भी जिसने इस वीडियों में दोनों को फिल्माया।

वेब सीरीज में नजर आएंगी दिव्यांका

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही एक नए वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दिव्यांका ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में अपनी शानदार एक्टिंग दिखा चुकी हैं। दिव्यांका अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों के दिलों में बड़ी ही आसानी से जगह बना लेती हैं। फिलहाल दिव्यांका तनवीर बुकवाला के डिंग इन्फिनिटी और जियो स्टूडियोज प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। टीवी पर दिव्यांका आखिरी बार 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+