करण जौहर के निशाने पर क्यों आईं T Series के मालिक की बीवी? आलिया भट्ट को लेकर कही थी ऐसी बात

Divya Khosla and Karan Johar: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की स्टोरीलाइन अच्छी है मगर बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास परफॉर्म करती नहीं दिख रही है। अब जिगरा के बारे में बात करते हुए टी सीरीज के मालिक की बीवी दिव्या खोसला कुमार ने आलिया भट्ट को आड़े हाथों लिया। मगर दिव्या को ऐसा करना भारी पड़ गया और वे मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के निशाने पर आ गईं।

दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में कहा था कि आलिया भट्ट के अंदर वाकई काफी जिगरा है क्योंकि वे अपनी फिल्म की टिकटें खुद ही खरीद ले आईं और बॉक्स ऑफिस का फर्जी कलेक्शन भी बता दिया। इसके बाद से ही काफी बवाल मच गया। कई लोग दिव्या को ट्रोल करने लगे तो कईयों ने उन्हें नेपो किड के बारे में खुलेआम बोलने वाली बहादुर एक्ट्रेस तक बता डाला।

Divya Khosla Kumar

मगर ये सब देखने के बाद करण जौहर चुप नहीं बैठे और उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर ने बिना उनका नाम लिये कहा- खामोश रहना ही बेवकूफों का सबसे बेहतरीन जवाब है। करण ने दिव्या का नाम तो नहीं लिया मगर बातों ही बातों में उन्हें काफी कुछ कह दिया।

इसके बाद दिव्या भी चुप नहीं बैठीं और उन्होंने फिर से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सच्चाई हमेशा इसके खिलाफ खड़े मूर्खों को भड़का देती है। इसके बाद दिव्या ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि जब आप दूसरों के हक की चीजें चुराने के आदी हो जाते हैं तो आपको कुछ नजर नहीं आता।

दिव्या ने आगे कहा कि आप हमेशा चुप्पी ही साधे रहेंगे, आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं होगा और ना ही उसका कोई आधार होगा। दिव्या ने भी करण का नाम कहीं पर नहीं लिया मगर इसे दोनों की कोल्ड वॉर बता रहे हैं। लोग इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि मुद्दतों बाद किसी ने नेपो किड के बारे में खुले तौर पर कुछ बोलने की हिम्मत जुटाई है। वहीं एक और यूजर ने कहा कि दिव्या ने बहुत अच्छा किया। जो भी कहा, एकदम सही कहा। वहीं इस बहस में आलिया भट्ट के फैंस भी कूद पड़े। उन्होंने कहा कि दिव्या की कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें थिएटर खाली ही गया है। इसलिये उन्हें आलिया भट्ट के बारे में बात करने से पहले अपनी फिल्मों और अपने बारे में सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+