कौन है वो लड़की जिसे देख याद आई दिव्या भारती, हूबहू वही नैन-नक्श, लोग बोले- ये तो पुनर्जन्म हुआ

Divya Bharti Lookalike: हिंदी सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक दिव्या भारती भले ही अपनी जिंदगी का बहुत ही कम समय ग्लैमर वर्ल्ड को दे पाई हों लेकिन उनके चर्चे आज भी होते रहते हैं। दिवंगत एक्ट्रेस ने अपने बेहद ही छोटे से एक्टिंग करियर में बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में बड़े बड़े एक्टरों के साथ काम किया है।

दिव्या भारती जैसी शक्ल की लड़की
लोगों का मानना है कि अगर आज दिव्या भारती जिंदा होतीं तो कई हसीनाओं को खूबसूरती और टैलेंट के मामले में पीछे छोड़ देतीं। उन्होंने अब तक कई हीरोइनों की छुट्टी कर दी होती। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्या भारती जैसी शक्ल की एक लड़की उनके गाने पर एक्टिंग करती नजर आ रही है।

divya bharti reborn

लड़की ने दिव्या भारती के गाने पर किया डांस
फिल्मीबीट की खबर के अनुसार इस वायरल हो रहे इस वीडियो को निशा ऑफिशियल नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये लड़की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के 'सात समुनदर पार' गाने पर एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही है।

हर कोई दिव्या भारती को याद कर रहा है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्या भारती जैसी दिखने वाली लड़की के बाल भी एक्ट्रेस की तरह घुंघराले ही हैं। साथ ही चेहरा भी दिव्या भारती से काफी हद तक मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर इस लड़की ने आर सिंह नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी है और खुद को ब्लॉगर बताया है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई दिव्या भारती को याद कर रहा है।

'दिव्या भारती का पुनर्जन्म हो गया है'
वीडियो को देखने के बाद लोग इसे लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दिव्या भारती की मौत कैसे हुई थी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- आपकी खूबसूरती एकदम दिव्या भारती जैसी है। कुछ लोगों ने तो कहा है कि दिव्या भारती का पुनर्जन्म हो गया है।

5 अप्रैल 1993 को हो गई थी दिव्या भारती की मौत
आपको बता दें कि जब 5 अप्रैल 1993 को जब दिव्या भारती की मौत की खबर आई तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैल गई थी। 19 साल की उम्र में ही दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थीं और उनकी मौत हो गई थी। दिव्या भारती की मौत को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई है और ये एक हादसा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+