Disney Princess का देसी कलेवर ! दिखेगा गुरिंदर चड्ढा की डायरेक्शन का जादू

Disney Princess फ्रैंचाइज में पहली बार भारतीय निर्देशक का जादू दिखेगा। शानदार प्रोड्यूसर-निर्देशक गुरिंदर चड्ढा की डायरेक्शन में नए प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है।

Disney princess

"डिज्नी प्रिंसेस" फ्रेंचाइजी का नवीनतम संस्करण देसी कलेवर में दिखेगा। अमेरिकी एंटरटेनमेंट आउटलेट- डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाउस ऑफ माउस- Disney Princess ने एक मूल संगीतमय फिल्म बनाई है। फिल्म के जॉनर और कंटेंट को लेकर अधिक जानकारी शेयर नहीं की गई है, लेकिन इसमें 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस' की निर्देशक गुरिंदर चड्ढा और पॉल मायेडा बर्गेस की टीम काम कर रही है।

चड्ढा और बर्गेस दोनों ने मिलकर इस म्यूजिकल मूवी को लिखा है। इस फिलहाल, बिना टाइटल वाली इस फिल्म में गुरिंदर चड्ढा निर्माता और निर्देशक के रूप में भी काम करेंगे।

फिल्म के प्लॉट पर अभी तक कोई विवरण साझा नहीं किया गया है। हालांकि, डेडलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस परियोजना का नेतृत्व वॉल्ट डिज़नी मोशन पिक्चर प्रोडक्शन के अध्यक्ष सीन बेली करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 'बेंड इट फिल्म्स' के मालिक, चड्ढा की फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 मिलियन अमरीकी डालर से अधिक की कमाई की है।

'द नटक्रैकर एंड द फोर रियलम्स' के निर्माता लिंडी गोल्डस्टीन भी प्रोडक्शन टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। डेडलाइन के अनुसार, उन्हें दो बार बाफ्टा पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा चुका है। पहली बार गुरिंदर को 'भाजी ऑन द बीच' के लिए और दूसरी फिल्म 'बेंड इट लाइक बेकहम' के लिए नॉमिनेट किया गया था।

गुरिंदर चड्ढा की Bend It Like Beckham को अंतरराष्ट्रीय सफलता मिली। दुनिया भर में इस फिल्म ने 76 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई की और उस समय ब्रिटेन के बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल ब्रिटिश-वित्तपोषित और वितरित फीचर फिल्म के रूप में भी लोकप्रिय हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+