दिशा पाटनी ने कहा ‘शादी करो मुझसे’, तो टाइगर श्रॉफ ने दिया ऐसा जवाब, एक पल में टूट गया 6 साल का रिश्ता

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर दोनों ने किस वजह से अलग होने का फैसला लिया। टाइगर के दोस्त ने अब दोनों के ब्रेकअप की असल वजह बताई है।

मुंबई, 29 जुलाई: बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की चर्चा हो रही हैं। दोनों ने 6 साल के रिलेशनशिप पर आखिरकार फुल स्टॉप लगा दिया है। हालांकि दोनों अब तक ब्रेकअप होने को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। लेकिन उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ। लेकिन अब इन दोनों की असल वजह सामने आ गई है।

क्यों अलग हुए दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ?

क्यों अलग हुए दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ?

बी टाउन में इन दिनों टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की लगातार चर्चा हो रही है। हाल ही में खबर आई थी कि 6 साल के रिलेशनशिप के बाद अब दोनों ने इसे खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। लेकिन दोनों ने हमेशा मीडिया के सामने अपने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम ही दिया है। लेकिन दोनों की ब्रेकअप की खबरों के बाद से फैंस अब ये जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों ने इस 6 साल के खूबसूरत रिश्ते पर अचानक किस वजह से फुल स्टॉप लगाया?

टाइगर के दोस्त ने किया खुलासा

टाइगर के दोस्त ने किया खुलासा

खबरों की माने तो दोनों का ये ब्रेकअप शादी की वजह से हुआ है। ई टाइम्स की खबरों के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा कि, टाइगर अपने माता-पिता से अलग होने के बाद से दिशा पाटनी के साथ लिव-इन में रह रहे थे। दोनों को लिव-इन में रहते हुए काफी समय हो चुका था। ऐसे में दिशा पाटनी को लगने लगा था कि दोनों को इस रिश्ते में अब हमेशा के लिए बंध जाना चाहिए। यानी की दिशा पाटनी चाहती थीं कि, टाइगर श्रॉफ अब उनसे शादी कर लें।

ये थी ब्रेकअप की असल वजह

ये थी ब्रेकअप की असल वजह

इसके अलावा टाइगर श्रॉफ के दोस्त ने ये भी दावा किया है कि, दिशा पाटनी की इस बात से एक्टर पीछे हट गए और उन्होंने दिशा पाटनी की शादी वाली बात को टाल दिया। दोस्त ने ये भी कहा कि, जब भी दिशा पाटनी उनसे शादी की बात करती थीं तो टाइगर श्रॉफ हर बार नहीं कहकर शादी से इंकार कर देते थे। दिशा शादी करना चाहती थीं, लेकिन टाइगर इसके लिए तैयार नहीं थे।

ब्रेकअप होने के बाद दिशा पाटनी का ऐसा हाल

ब्रेकअप होने के बाद दिशा पाटनी का ऐसा हाल

इसके अलावा दोस्त ने ये भी बताया कि टाइगर श्रॉफ के इस फैसले से दिशा पाटनी इससे कैसे डील कर रही हैं। जिसका जवाब देते हुए एक्टर के दोस्त ने बताया कि, दिशा ने उनके इस फैसले का सम्मान किया है और इसे पॉजिटिव के तौर पर ले रही हैं।

सोशल मीडिया पर नहीं किया अनफॉलो

सोशल मीडिया पर नहीं किया अनफॉलो

बता दें कि, एक तरफ हर रोज दोनों के ब्रेकअप की चर्चा हो रही है तो वहीं टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अब तक अपने इस ब्रेकअप की खबर पर कोई बयान नहीं दिया है। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों आगे एक दूसरे के साथ दोस्त बनकर रहना चाहते हैं।

दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स आज यानी 29 जुलाई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो, वह फिल्म 'गणपत' और 'बागी 4' में जल्द दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+