'पछतावे के लिए दुनिया छोटी है', दिशा पाटनी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, MS Dhoni के रिलीज को हुए 7 साल
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को पूरे 7 साल हो चुके है। इस मौके पर दिशा पाटी ने एक्टर को याद किया।
7 years of ms dhoni the untold story: भारत के पूर्व कैप्टन और क्रिेकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी को पूरे सात साल हो चुके हैं। ये फिल्म दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। आज भी लोग जब इस फिल्म को देखते हैं तो लोगों को यकीन नहीं होता कि एक्टर इस दुनिया में नहीं रहे। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 7 साल हो चुके हैं। इस मौके पर दिशा पाटनी ने पोस्ट शेयर कर एक्टर को याद किया।
दिशा पाटनी ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में दिशा पाटनी ने फिल्म के सात साल पूरे होने पर अपना प्यार जाहिर किया। साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया।

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं, पूरे दिल से प्यार करें और उन लोगों को संजोएं जो आपको खुश करते हैं और जीवन की भी बातें सुनें। पछतावे के लिए ये दुनिया बहुत छोटी है। हम अलविदा नहीं कह सके लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।'
दिशा पाटनी ने जैसे ही ये वीडियो शेयर किया फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी कमेंट कर अपना प्यार बरसाने लगे। वीडियो पर कमेंट कर अनिल कपूर ने लिखा, 'फिनॉमिनल सीन...आप दोनों बहुत अच्छे हैं...।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म और इसके सीन बहुत ही शानदार'। वहीं कुछ फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया। फिलहाल दिशा पाटनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी सुशांत सिंह राजपूत के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के एक भी सीन में महसूस नहीं हुआ कि सुशांत एक्ट कर रहे हैं। बल्कि हर कोई इसे क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से कनेक्ट कर रहा था। फिल्म में दिशा पाटनी ने एमएस धोनी की पहली गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आया।












Click it and Unblock the Notifications