किसी ने नोचे बाल किसी ने कपड़े... पैपराजी के सामने आते ही दिशा पाटनी के साथ ये क्या हुआ?
Disha Patani video: दिशा पाटनी के वीडियोज और तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फैंस को एक्ट्रेस के पोस्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार भी रहता है। लेकिन कभी-कभार सेलेब्स के लिए ऊप्स मोमेंट का शिकार होना कोई बड़ी बात नहीं है। हाल ही में दिशा पाटनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पैपराजी के सामने आने के बाद उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वो उनके लिए उस मोमेंट में खुद को संभालना बेहद मुश्किल हो गया।
दिशा के बाल खींचे और फिर...
हाल ही में दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ संग नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने दिशा को तस्वीरें क्लिप करवाने के लिए रोका। जैसे ही दिशा ने कृष्णा को सी ऑफ किया और वे अपनी कार की ओर बढ़ीं तो कुछ बच्चों ने दिशा को रोक लिया। हद तो तब हो गई जब वे दिशा के बाल खींचने लगे। इस दौरान दिशा ने मुस्कुराते हुए जैसे-तैसे स्थिति को संभाला।

काफी अन्कंफर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस
इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि दिशा पाटनी काफी अन्कंफर्टेबल हैं। वे इस घटना को नॉर्मलाइज तरीके से लेने की लाख कोशिशें कर रही हैं और पैपराजी के सामने भी मुस्कुराते हुए जा रही हैं। लेकिन उनके चेहरे के हाव-भाव से साफ नजर आ रहा है कि वे काफी अन्कंफर्टेबल महसूस कर रही हैं। देखते ही देखते दिशा का ये क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होने लगा।
दिशा ने खुद को रखा शांत
इस क्लिप पर यूजर्स भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि दिशा ने स्थिति को काफी अच्छी तरीके से संभाला है। वहीं दूसरे ने कहा कि अगर कोई और सेलेब होता तो उसे गुस्सा भी आ सकता था लेकिन दिशा ने खुद को इस स्थिति में शांत रखा।
देखिये दिशा पाटनी का वायरल वीडियो...
लोगों ने दिए हैरत भरे रिएक्शन
समय-समय पर सेलेब्स के ऐसे वीडियोज सामने आते रहते हैं, जिनमें वे अपने फैंस या फिर अन्य लोगों की वजह से काफी अन्कंफर्टेबल नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में दिशा के साथ भी हुआ, जब छोटे-छोटे फैंस उनके बाल खींचते नजर आए। दिशा का ये वायरल क्लिप देखने के बाद लोग भी काफी हैरत भरे रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications