दिशा पटानी ने उठाया 80 किलो वजन, Video देख टाइगर श्रॉफ हुए घायल, बोले- 'यू आर...'

Disha Patani lifts 80 kg weight in gym, boyfriend Tiger Shroff says 'You are wonder woman', watch video

मुंबई, 18 फरवरी। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पटानी अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा चर्चा में बनी रहती है। टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका दिशा पटानी ने अब ऐसा वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई उनकी हैरान है और प्रेमी टाइगर ने भी जमकर तारीफ की है।

80 किलो रैक पुलिंग करते हुए नजर आईं दिशा

80 किलो रैक पुलिंग करते हुए नजर आईं दिशा

दिशा और टाइगर दोनों ही फिटनेस के दीवाने हैं जो अक्सर अपने वर्कआउट सेशन के वीडियो शेयर करते हैं। वे एक-दूसरे के पोस्ट पर तारीफों की बौछार भी करते हैं। दिशा पाटनी ने अपने वर्कआउट सेशन के दौरान 80 किलो रैक पुलिंग करते हुए खुद का एक वीडियो साझा किया है।

टाइगर ने की तारीफ कहा- वंडर वूमेन

टाइगर ने की तारीफ कहा- वंडर वूमेन

दिशा पटानी इस वीडियो में जिम में 80 किलो कार रैंक पुल करते नजर आ रही है । जिसे देखकर टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को वंडर वुमन कहा।

कृष्णा श्रॉफ बोली यू आर फायर

कृष्णा श्रॉफ बोली यू आर फायर

वीडियो को शेयर करते हुए दिशा ने बस लिखा, "रैक पुल 5 रेप्स 80 किलो।" दिशा की पोस्ट पर सबसे पहले कमेंट करने वालों में टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी शामिल थीं। "यू आर फायर," कृष्णा ने कुछ फायर इमोजीस भी शेयर किए। टाइगर की मां आयशा ने भी कमेंट सेक्शन में आग और दिल के इमोजी शेयर किए और लिखा, "जानवर!"

मालदीव में छुट्टियां मनाते नजर आए थे

पिछले साल दिसंबर में टाइगर और दिशा ने मालदीव में वेकेशन पर साथ नजर आए थे। उन्होंने एक साथ कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्‍होंने जो अकेले की फोटोज शेयर की उसमें बैगग्राउंड में दिख रही लोकेशन से साफ जाहिर हो रहा था कि दोनों साथ छुट्टियां मना रहे थे।

इस फिल्‍म में नजर आएंगी दिशा पाटनी

इस फिल्‍म में नजर आएंगी दिशा पाटनी

दिशा जल्द ही मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स और योद्धा में नजर आएंगी। पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे द्वारा निर्देशित, योद्धा दिशा को सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​के साथ जोड़ी बनाते हुए दिखाई देगी।

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्‍में

टाइगर श्रॉफ की आने वाली फिल्‍में

वहीं टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2, बड़े मियां छोटे मियां और गणपथ जैसी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। जहां अभिनेता को हीरोपंती में तारा सुतारिया के साथ जोड़ा जाएगा, वहीं वह फिल्म गणपथ में कृति सनोन के साथ नजर आएंगे । बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+