Video: 'डायरेक्टर बात तो करते हैं, लेकिन काम देना भूल जाते हैं', KBC-13 में अमिताभ बच्चन ने लगाया आरोप
मुंबई, 14 दिसंबर। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का सीजन-13 अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच गया है। इस सीजन कई करोड़पति कंटेस्टेंट तो मिले, लेकिन ऐसा कोई नहीं आया जो 7 करोड़ रुपए की धनराशि अपने घर ले जाए। शो में कई ऐसे भावुक पर भी आए जिसने अमिताभ बच्चन तक की आंखों में आंसू ला दिए। ऐसा ही एक पल उस समय आया जब शो में गेस्ट के तौर पर अमिताभ के बेटी और नातिन पहुंची थीं।

केबीसी पर अमिताभ ने शेयर किया था अपना दर्द
दरअसल, इस सीजन हर शुक्रवार एक स्पेशल एपिसोड रखा गया था जिसमें कुछ खास सेलेब्रिटी गेस्ट आते हैं। इस दौरान एक शुक्रवार अमिताभ की बेटी श्वेता और उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी शो में पहुंची। अपने परिवार के साथ अमिताभ ने कुछ खट्टी-मीठी यादें दर्शकों के साथ साझा कीं, इस बीच बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्होंने आर्थिक तंगी का सामना करने के चलते इस शो को होस्ट करने का फैसला लिया था।

अमिताभ को काम नहीं मिल रहा?
अब अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने मुश्किल दिनों को याद करते हुए कई डायरेक्टर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। अमिताभ ने कहा कि कई निर्माता-निर्देशकों ने उन्हें काम नहीं दिया, एक्टर ने यह आरोप अपने शो केबीसी में ही लगाया है। गौरतलब है कि केबीसी को लेकर अमिताभ बच्चन कई बार सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने बड़े दावे कर अपने फैंस को भी हैरान कर दिया है। अमिताभ ने कहा कि लोग उन्हें काम के नाम पर भूल जाते हैं।

अमिताभ बच्चन ने लगाया बड़ा आरोप
अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके बहुत से फिल्म निर्माता-निर्देशक बात करते हैं लेकिन काम देने के नाम पर लोग उन्हें भूल जाते हैं। बता दें कि इस बार 'शानदार शुक्रवार' स्पेशल एपिसोड में फिल्म 'चंड़ीगढ़ करे आशिकी' की स्टार कास्ट पहुंचीं। इस दौरान शो में फिल्म के स्टार एक्टर आयुष्मान खुराना, एक्ट्रेस वाणी कपूर और फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर अमिताभ के सवालों का जवाब देने के लिए पहुंचे थे।

केबीसी में पहुंचे फिल्म निर्देशक से अमिताभ ने कहा
केबीसी 13 के सेट पर फिल्म कास्ट ने खूब मस्ती की और फिल्म से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्देशकों पर उन्हें काम न देने का आरोप लगाया। इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है जिसमें अमिताभ को यह बोलते देखा जा सकता है। वीडियो में अमिताभ, फिल्म निर्देशक अभिषेक से कहते हैं, 'यहां हॉट सीट पर कई डायरेक्टर आए और मैं सबसे कहता रहा कि मुझे भी काम दे दो।'

अमिताभ बोले- मैं भी काम करने के लायक
अमिताभ ने आगे कहा, 'आपके सामने जो बैठा है, वो भी काम करने के लायक है। कभी आपने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया। कभी मौका दीजिए जिससे मैं आपकी सेवा कर सकूं। कभी मुझे भी मौका मिल जाए सेवा करने का'। अमिताभ बच्चन की बात सुनकर निर्देशक अभिषेक कपूर भी हक्का-बक्का रह जाते हैं। वह कहते हैं, 'मैं आपके बारे में रोच सोचता हूं। तभी अमिताभ ने उन्हें टोकते हुए कहा, अच्छा शांत हो जाइए। जितने भी डायरेक्टर आए सभी यही बहाना बनाते हैं।'

'आप एक सूर्य के समान'
इसके बाद अभिषेक ने कहा, 'मैं सच बोल रहा हू, कितनी बार मैंने सोचा कि आपको किस फिल्म में और कहां जोड़ूं? आप एक सूर्य के समान हैं और फिल्म एक छोटा हीरा होती है, उसमें मैं क्या जोड़ूं? आपने आप को मैं इतने छोटा महसूस करता हूं, जब आपके बारे में सोचता हूं'। इस पर अमिताभ कहते हैं, 'कितना बड़ा बहाना बना रहे हो, तारीफ करते हैं यह, लेकिन काम नहीं देते हैं'। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभिषेक कपूर और अमिताभ के बीच ये नोंक-झोंक मजाकिया थी।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने शेयर किया टल्ली बिल्ली का Video, सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़












Click it and Unblock the Notifications