अमिताभ बच्चन ने शेयर किया टल्ली बिल्ली का Video, सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया टल्ली बिल्ली का Video , सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़

नई दिल्ली, 10 दिसंबर: सोशल मीडिया पर लोग फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। इन फनी वीडियोज को देखकर आप और हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते। कुछ वीडियो तो इतने फनी होते हैं कि सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। तो वहीं इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक 'शराबी बिल्ली' का वीडियो सामने आया है, जिसे खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन द्वार शेयर किए वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है।

अमिताभ बच्चन न टल्ली बिल्ली का वीडियो किया शेयर

अमिताभ बच्चन न टल्ली बिल्ली का वीडियो किया शेयर

'शराबी बिल्ली' के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है। तो वहीं, अब इस वीडियो को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन पर लिखा। कैप्शन के साथ इमोजी भी बनाई है। अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है, 'मूंछें हों तो इस बिल्ली जैसी हों वरना ना हों'

बैकग्राउंड में चल रहा है ‘नमक हलाल' फिल्म का गाना

अमिताभ बच्चन द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए शराबी बिल्ली के इस वीडियो में बैकग्राउंड सॉन्ग भी लगाया गया है। बैकग्राउंड में 'थोड़ी सी जो पी ली है चोरी तो नहीं' सॉन्ग लगाया गया है। ये सॉन्ग अमिताभ बच्चन की फिल्म 'नमक हलाल' का है जो 1982 में आई थीं। इस सॉन्ग को किशोर कुमार ने गाया था।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है वीडियो

शराबी बिल्ली का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 3 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, वीडियो पर 4 हजार 600 से ज्यादा लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

क्या है इस वीडियो में

क्या है इस वीडियो में

वीडियो की शुरुआत में एक बिल्ली टेबल पर रखी ग्लास से भरी शराब को पंजों से चखती हुई नजर आती है। बिल्ली को शराब का स्वाद इतना अच्छा लगता है कि वह उसे लगातार पंजों से चखती रहती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शराब चखने के बाद बिल्ली पूरी तरह से टल्ली हो जाती है और वह लड़खड़ाकर चलने लगती है। वह जिस अंदाज में नशे में सीढ़ियों पर चढ़ती है, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूट पड़ेगी।

क्या लिखा यूजर ने

क्या लिखा यूजर ने

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, सर आप भी मजाक करते हो? वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'ये किस फील्ड में आ गए आप?' इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स ने इमोटिकॉन के जरिए अपना रिएक्शन दिया है। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+