केरल सीएम पिनयारी विजयन के बयान पर 'द केरल फाइल्स' के डायरेक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- 'उन्होंने अभी तक'
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 1 अगस्त को नई दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में की गई। यह 'द केरल फाइल्स' टीम के लिए गर्व और उल्लास का क्षण था, क्योंकि फिल्म ने दो प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए। जहां एक ओर फिल्म को इन पुरस्कारों के लिए खूब सराहना मिली। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस जीत पर सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने सरकार के इस फैसले को 'अपमानजनक' बताया।
अब इस पूरे मामले में 'द केरल फाइल्स' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने फिल्म बनाते समय जो परेशानियां आईं थी उसके बारे में भी बात की।

एचटी से बात करते हुए, सुदीप्तो सेन ने कहा, "मुझे लगता है कि पिनाराई विजयन सर, जो एक बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने मेरी फिल्म नहीं देखी है। अगर उन्होंने मेरी फिल्म देखी होती, तो वे ऐसी टिप्पणी नहीं करते। पंद्रह साल पहले, केरल के एक प्रमुख राजनेता ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जहाँ उन्होंने कहा था कि पीएफआई और एसजीपीआई केरल में इतने सक्रिय हैं कि वे इसे जल्द ही एक आईएसआईएस राज्य में बदल सकते हैं।" सेन ने बताया कि केरल में इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया, "और इस टिप्पणी का बचाव करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे? पिनाराई विजयन, जो तब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव थे, केरल के मुख्यमंत्री नहीं। वे आज जो कह रहे हैं और तब जो कहा था, वह बिल्कुल अलग है।"
सेन ने अपनी भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा, "मैं राजनेता नहीं हूँ, लेकिन वे अनुभवी राजनेता हैं। मुझे किसी भी राजनीतिक टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका काम राजनीति करना है। मैं एक फिल्म निर्माता हूँ। कोई भी इंस्टाग्राम या ट्विटर पर केवल एक टिप्पणी करके मेरी विश्वसनीयता कम नहीं कर सकता।" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सेन ने बातचीत समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से एक हार्दिक अनुरोध भी किया।
सेन ने कहा, "पिनाराई विजयन सर से मेरा हार्दिक अनुरोध है कि वे फिल्म देखें और देखें कि क्या मैं गलत हूँ। यदि उन्हें फिल्म में एक भी पंक्ति या वाक्य गलत लगे, तो उन्हें मुझे बताना चाहिए।" जानकारी के लिए, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स पर लिखा था, "केरल की छवि खराब करने और सांप्रदायिक घृणा के बीज बोने के स्पष्ट इरादे से blatant गलत सूचना फैलाने वाली फिल्म को सम्मानित करके नेशनल अवॉर्ड की जूरी ने संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा में निहित एक कथा को वैधता प्रदान की है।"












Click it and Unblock the Notifications