RRR की धमाकेदार सक्सेस के बाद बनेगा दूसरा पार्ट, जानिए डारेक्टर ने क्या कहा?
मुंबई, 07 अप्रैल: 'बाहुबली' के डारेक्टर एसएस राजामौली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी बनाई गए फिल्म ब्लॉकबस्टर ही होती है। इन दिनों फैंस पर 'आरआरआर' का जमकर खुमार छाया हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर जहां देखो वहां बस इसी फिल्म की बातें हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की धुंआधार कमाई जारी है। ऐसे में एसएस राजामौली, फिल्म से स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण ने 'RRR 2' को लेकर फैंस को एक उम्मीद दी है।

वर्ल्डवाइड 960 करोड़ रुपए का कलेक्शन
फिल्म RRR के निर्देशक और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपने 21 साल के करियर में 'बाहुबली', 'बाहुबली 2' और अब 'आरआरआर' जैसी तीन बड़ी पैन इंडिया फिल्में दी हैं, जिसको देखने के बाद दर्शक उनके फैन हो चुके हैं। RRR को रिलीज हुए गुरुवार को 13 दिन हो चुके हैं। ऐसे में फिल्म ने हिंदी वर्जन में 200 करोड़, तेलुगू में 240 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। जो कोविड के बाद दूसरी बड़ी फिल्म बनी है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में 960 करोड़ रुपए की कमाई की है।

फिल्म में धमाकेदार एक्शन
वहीं कहानी की बात करें तो साल 1920 में अंग्रेजी हुकूमत पर बनी इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, राम चरण के अलावा बॉलीवुड दिग्गज स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट भी है, हालांकि बॉलीवुड स्टार का रोल ज्यादा नहीं है, लेकिन फिल्म की स्टोरी के लिए काफी अहम है। फिल्म की स्टोरीलाइन से लेकर एक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है। ऐसे में फिल्म की सक्सेस को देखते हुए फैंस भी कयास लगा रहे हैं कि इसका सीक्वल भी आना चाहिए।

Jr. एनटीआर और राम चरण ने जताई इच्छा
वहीं खुद फिल्म के स्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण भी की चाहत हैं कि डायरेक्टर राजामौली इसका दूसरा पार्ट बनाएं। दरअसल, हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूनियर एनटीआर और राम चरण ने अपनी इच्छा राजामौली के सामने रखी थी। मीडिया के सामने जूनियर एनटीआर ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि राजामौली 'आरआरआर 2' बनाएंगे। इसके बाद राम चरण ने भी कहा कि मुझे खुशी है कि आरआरआर कोविड के बाद रिलीज हुई. मैं उम्मीद करता हूं राजामौली सर RRR 2 बनाएंगे।

सीक्वल पर राजामौली जानिए क्या कहा?
वहीं दोनों एक्टर्स की बात सुनने के बाद एसएस राजामौली ने कहा कि वो अभी आरआरआर की इस तबिश को ठंडा होने देना चाहते हैं और उनका फिलहाल दूसरा पार्ट बनाने का बनाने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इस बारे में आगे विचार किया जा सकता है। अपने बयान में राजामौली ने कहा कि आरआरआर ने जो तपिश दी है, मैं उसके ठंडे होने का वैट कर रहा हूं। वहीं आगे कहा कि आरआरआर 2 पर अपने भाइयों के साथ और ज्यादा समय बिताने में मुझे बहुत खुशी होगी।












Click it and Unblock the Notifications