Dipika Kakar को हुआ स्टेज 2 लीवर कैंसर, पति बोले- हमारे एक साल के बेटे का क्या होगा, प्लीज दुआ करो

Dipika Kakar Liver Cancer: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर हो गया है और वह इस गंभीर बीमारी के दूसरे स्टेज पर हैं। दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम पत्नी की हालत देख टूट गए हैं।

दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज 2 लीवर कैंसर
वहीं दीपिका कक्कड़ की इस हालत के बारे में जानकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया था कि उनकी पत्नी की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है।

Dipika Kakar

लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर

शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका के लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर निकला था, जिसकी सर्जरी होने वाली थी। उसका बाद टेस्ट हुआ और वह ट्यूमर असल में कैंसर निकला। फिलहाल दीपिका इस कैंसर के दूसरे स्टेज पर हैं।

टूट गए हैं दीपिका के पति शोएब इब्राहिम

अब दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कैंसर के बारे में लोगों को बताया है। साथ ही फैंस से गुजारिश की है कि वो उनके लिए प्रार्थना करें ताकि वह ठीक हो जाएं और अपने छोटे से बेटे रूहान की परवरिश कर सकें।

लोग दे रहे दीपिका कक्कड़ को हिम्मत

दीपिका कक्कड़ के कैंसर की खबर सामने आने के बाद से आम लोगों से लेकर उनके सेलेब्स दोस्त तक शॉक्ड हो गए हैं। लोग दीपिका के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। लोगों ने दीपिका को हिम्मत रखने की सलाह दी है। इस खबर से दीपिका कक्कड़ के परिवार वालों के साथ-साथ उनके करीबियों को भी तगड़ा धक्का लगा है।

दीपिका कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात

दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुद को सेकेंड स्टेज का लीवर कैंसर होने के बारे में बताया है। दीपिका ने इस पोस्ट में लिखा है- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत दुख और दर्द भरे रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था, तो अस्पताल गए। फिर पता चला कि लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है। इसकी जांच की गई तो अब पता चला है कि ये सेकेंड स्टेज मैलिग्नेंट यानी कैंसर है।

'प्लीज मेरे लिए दुआएं करना'

-दीपिका कक्कड़ ने आगे लिखा है- हमनें बहुत ही ज्यादा मुश्किल वक्त देखा है। मैं पॉजिटिव हूं और पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने के लिए तैयारहूं। इंशाअल्लाह मैं जल्द ठीक होकर इससे बाहर निकलूंगी। मेरा पूरा परिवार मेरे साथ है। आप सभी का प्यार और ढेर सारी दुआएं भी हैं। प्लीज मेरे लिए दुआ करना। ढेर सारा प्यार।

-वहीं दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने कहा है- दीपिका को स्टेज 2 लीवर कैंसर है। उनकी अभी सर्जरी नहीं हुई है क्योंकि उन्हें कोल्ड और कफ है। डॉक्टर्स ने उन्हें अगले हफ्ते सर्जरी के लिए बुलाया है। कैंसर की बात जानने के बाद दीपिका कई बार इमोशनल हो गई थीं। लेकिन वे हिम्मत वाली महिला हैं और इससे बाहर जरूर आएंगी। वहीं डॉक्टर्स का भी कहना है कि वह ठीक हो जाएंगी।

दीपिका को हुई बेटे रूहान की चिंता

-दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रूहान को लेकर चिंता जताई है। दीपिका के पति शोएब कहते हैं कि उनका छोटा सा बेटा रूहान अब समझदार हो गया है। उसे पता चल गया है कि उसकी मां बीमार है। उसे एहसास हो गया है कि मां के साथ कुछ ठीक नहीं है।

-वहीं दीपिका ने कहा- रूहान की फीडिंग अब छूट गई है। वो बस एक बार मां दो देखने आता है और बाकी दिन घर के दूसरे लोगों के साथ रहता है। मैं रूहान से बहुत प्यार करती हूं और मुझे बस उसी की चिंता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+