लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं दीपिका कक्कड़, जिस शख्स ने बचाया उसी को दिखाने लगीं आखें...आखिर क्या हुई थी बात
Dipika Kakar Video: दीपिका कक्कड़ को लोग जमकर भला बुरा कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जमकर ट्रोल हो रही हैं।
Dipika Kakar Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लोग इस वीडियो को देखने के बाद दीपिका कक्कड़ की तारीफ नहीं कर रहे बल्कि उनकी जमकर आलोचना हो रही है। वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं- इतना एटिट्यूड भरा है इस एक्ट्रेस में। भलाई का तो जमाना ही नहीं रहा। एक तो मदद करो और दूसरा सुनो भी। दीपिका कक्कड़ को लोग जमकर भला बुरा कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने काम ही कुछ ऐसा किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद से टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जमकर ट्रोल हो रही हैं।

दीपिका कक्कड़ का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं, जहां हाई हील में उनके पैर लड़खड़ा गए थे। वह बस गिरने ही वाली थीं कि तभी उनके पास खड़े शख्स ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया। लेकिन उस शख्स को थैंक्यू कहने की बजाय दीपिका उसे आंख दिखाने लगीं। दीपिका कक्कड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रेह हैं और दीपिका की आलोचना भी कर रेह हैं। लोगों का कहना है कि अब भलाई का जमाना नहीं रहा।

ब्लैक हाई हील्स पहने लड़खड़ा गई थीं दीपिका
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में दादा साहब फाल्के आइकॉन अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं। उन्होंने पति शोएब इब्राहिम के साथ इस इवेंट में शिरकत की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका कक्कड़ ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। अपने इस एथनिक लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ब्लैक हाई हील्स कैरी किए थे और अपने लंबे बालों को खोल रखा था। वहीं उनके पति शोएब इब्राहिम भी ब्लैक कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे थे।
गिरने से बचाने वाले को दिखाने लगीं आंखें
ब्लैक कलर में ये जोड़ी बहुत ही अच्छी दिख रही थी। हालांकि जब दीपिका इस इवेंट से वापस लौटने लगीं तो उनके साथ अचानक ही लड़खड़ाने वाला हादसा हो गया। दीपिका चलते-चलते अचानक लड़खड़ा गईं। वो गिरने ही ही वाली थीं कि तभी उनके साथ चल रहे एक शख्स ने उन्हें थाम लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका को उस शख्स ने संभाला तभी वह गिरने से बचीं लेकिन उस शख्स को इसके बदले में थैंक्यू बोलने की जगह दीपिका उन्हें आंख दिखाने लगीं और इशारे में कहने लगीं कि उसकी हिम्मत कैसे हुई उन्हें पकड़ने की।

लोगों ने कहा- एटिट्यूड से भरी है ये एक्ट्रेस
इस वीडियो में दीपिका का रिएक्शन देख लोग दंग रह गए है। दीपिका उस शख्स का आभार व्यक्त करने की बजाय उसे ही आंख दिखाने लगी थीं। दीपिका का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- व्लॉग में इतनी अच्छी बनने की कोशिश करती हो और रियल लाइफ में जो हेल्प करता है, उनको ही आंख दिखाते हो। वाह क्या एटिट्यूड है मैडम... सेम अंदाज व्लॉग में भी रखती तो मजा आता। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- ये इसका रियल फेस है।
ननद की शादी को लेकर लोगों ने की थी चर्चा
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ कुछ दिनों पहले अपनी ननद सबा इब्राहिम की शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। उन्होंने दुल्हन बनीं अपनी ननद के सारे आउटफिट्स खुद डिजाइन किए थे। उन्होंने फैमिली के भी कपड़े तैयार किए थे। हालांकि, इस वजह से दीपिका को काफी सुनना भी पड़ा था, क्योंकि लोगों को सबा का लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था।












Click it and Unblock the Notifications