'दीपिका कक्कड़ के आगे गिड़गिड़ाती रही स्टाफ लेकिन एक्ट्रेस ने...', वीडियो में पैसों के लेकर हुआ शॉकिंग खुलासा

Dipika Kakar: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों सोनी टीवी के कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। दीपिका कक्कड़ अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

दीपिका कक्कड़ पर लगे गंभीर आरोप
आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ ने जब से मुस्लिम परिवार में शादी की है वह तब से खबरों में छाई रहती हैं। वहीं शादी के बाद बेटे रुहान के पैदा होने से भी लोग उनकी जमकर चर्चा करने लगे थे। बेटे के जन्म के बाद ही दीपिका ने इंडस्ट्री में कमबैक किया है।

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ का क्लोदिंग ब्रांड

खबर है कि दीपिका कक्कड़ ने अपना एक क्लोदिंग ब्रांड भी शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने सानिया नाम की डिजाइनर को हायर भी किया था, जो दिल्ली से एक्ट्रेस के लिए काम करती थीं। हालांकि बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। अब सानिया ने दीपिका कक्कड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दीपिका कक्कड़ की डिजाइनर सानिया का शॉकिंग वीडियो

दीपिका कक्कड़ की डिजाइनर सानिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने दीपिका के साथ काम करने के दौरान आई दिक्कतों के बारे में लोगों को बताया है। उन्होंने बताया कि दीपिका ने उन्हें 10 दिन की सैलरी नहीं दी जबकि उनसे दीपिका ने पूरे महीने की सैलरी देने का वादा किया था।

सानिया ने कहा- 10 दिन के पैसे नहीं दिए

-वीडियो में सानिया कह रही हैं- 10 दिन की तो पेमेंट मुझे नहीं दी गई जबकि उन्होंने मुझे बोला था कि मैं देखती हूं मैंने आपको इतनी दूर से बुलाया है। मैं आपको 1 महीने की पूरी सैलरी दूंगी।

-सानिया ने खुलासा किया है कि दीपिका ने कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं बनाया था और वह हमेशा यही यकीन दिलाती रहीं कि वह उनको पेमेंट जरूर देंगी।

-सानिया ने बताया कि जब वह दिल्ली में उनके लिए काम करती थीं तो दीपिका कक्कड़ ने उनसे पूरे महीने का पैसा देने का वादा किया था। सानिया ने कहा था कि उन्होंने फ्री का एक भी पैसा नहीं लिया है। वह डिजाइन्स पर काम करती थीं और उन्हें सजेशन देती थीं।

दीपिका कक्कड़ के आगे गिड़गिड़ाती रहीं डिजाइनर

सानिया ने वीडियो में बताया है- मैंने उनको बहुत बोला मैम बैठो, बात करनी है। उन्होंने बोला कि मेरे को काम है ऊपर और वो चली गईं। वह 15-20 मिनट में मुझको इतना कुछ बोलकर चली गईं और मैं बस प्लीज प्लीज सॉरी सॉरी करती रह गई जबकि मेरी कोई गलती भी नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+