'ये गुटखा भी खाती है', दीपिका कक्कड़ को लेकर फैंस ने किए भद्दे कमेंट्स, वायरल हो रहा वीडियो

dipika kakar troll: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने बेटे रूहान के साथ स्पॉट होती हैं। इसके अलावा दीपिका अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। हाल ही में उनको बेटे के साथ पैप्स ने कैमरे में कैद किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक बार फिर फैंस ने कुछ नेगेटिव कमेंट्स किए।

दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो को देख लोग एक्ट्रेस और बच्चे को लेकर उल्टे-सीधे कमेंट्स कर रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपने बच्चे को लेकर कार से उतरती हैं। इस दौरान वह मुंह में कुछ चबा रही होती हैं जिसको लेकर लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ की वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, छी यार अब इसने गुटखा खाना भी शुरू कर दिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये वही हैंडबैग है ना इसका जो इसके पति नो गिफ्ट में दिया और बवाल हुआ था।' एक ने लिखा, 'यार इसकी कितनी ज्यादा फेक स्माइल है ऐसा लग रहा है जैसे जबरदस्ती हंस रही हो।' इस तरह से कमेंट कर लोग एक्टेस को ट्रोल कर रहे हैं।

बता दें कि, इससे पहले दीपिका कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बच्चे के साथ आउटिंग पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए। लेकिन लोगों ने एक्ट्रेस के बच्चे को लेकर काफी घटिया कमेंट्स किए। कुछ ने उनके बच्चे को क्यूट बताया तो वहीं कुछ ने कहा ये काफी भयानक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+