Dipika Kakar की अब तक नहीं हई सर्जरी, क्या बिगड़ रही हालत? पति शोएब ने दी शॉकिंग खबर
Dipika Kakar Health: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने बिगड़ते हेल्थ को लेकर लगातार खबरों में छाई हुई हैं। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ क लिवर में ट्यूमर हुआ है और ये ट्यूमर आखिरी स्टेज पर है। ऐसे में एक्ट्रेस का इलाज जारी है।
जानें अब कैसी है दीपिका कक्कड़ की हालत
वहीं दो दिन पहले ही दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में पत्नी की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया था। शोएब ने बताया था कि दीपिका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। दर्द के चलते उनको तेज बुखार आ गया है जो कि फ्लू में भी बदल गया था।

एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की मांगी जा रही है दुआ
हालांकि अब शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर नया अपडेट जारी किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टेरी में बताया है कि एक्ट्रेस के लिवर में मौजूद ट्यूमर की सर्जरी कब तक होगी। साथ ही फैंस को एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ मांगने के लिए भी कहा है।
शोएब इब्राहिम ने दिया नया हेल्थ अपडेट
शोएब इब्राहिम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पत्नी दीपिका कक्कड़ की हेल्थ पर अपडेट दिया है। शोएब ने लिखा है- आप लोगों को दीपिका की हेल्थ से जुड़ा अपडेट देना चाहता हूं। उनका बुखार अब कंट्रोल में है। वह अस्पताल से घर वापस आ गई हैं। अगर सब कुछ ठीक और प्लानिंग के हिसाब से रहा तो अगले हफ्ते उनकी सर्जरी होगी। प्लीज उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें।
दीपिका कक्कड़ के लिवर में ट्यूमर
-आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ के फैंस को उस वक्त बहुत बड़ा शॉक लगा था जब शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग में लोगों को बताया था कि उनकी पत्नी दीपिका को लिवर में ट्यूमर हो गया है। उसका साइज टेनिस बॉल के बराबर है। डॉक्टर ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके उसकी सर्जरी करवाना ठीक होगा।
-शोएब इब्राहिम ने बताया है- फिलहाल अभी तक एक्ट्रेस की सर्जरी नहीं हो पाई है। सर्जरी से पहले ही दीपिका को तेज बुखार आ गया था। दीपिका इस वक्त काफी दर्द में हैं। उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते उनकी सर्जरी हो जाएगी और उन्हें इस दर्द से आराम मिल जाएगा।
दीपिका के ननद के घर आई खुशखबरी
दूसरी तरफ दीपिका कक्कड़ की ननद और यूट्यूबर सबा इब्राहिम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। सबा ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। शोएब ने अपनी पोस्ट में घर आई इस खुशखबरी को भी फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- जैसा कि आप लोगों को पता है कि मेरी बहन सबा और उनके पति खालिद को एक बेटे का आशीर्वाद मिला है। प्लीज न्यूबॉर्न बेबी और सबा को अपनी सारी दुआएं दें।












Click it and Unblock the Notifications