किचन में काम कर रही थीं दीपिका की सास, अचानक फटा गैस स्टोव और फिर जो हुआ

Dipika Kakar Sister In Law: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भेल ही अब इंडस्ट्री से दूर रहती हैं लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ के सारे अपडेट यूट्यूब पर व्लॉग वीडियोज बनाकर लोगों को देती रहती हैं। मां बनने के बाद से दीपिका अपने बच्चे की परवरिश में काफी बिजी हो गई हैं।

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम
वहीं दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम का भी एक यूट्यूब चैनल है। सबा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। इस चैनल में वह अपनी डेली रुटीन लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया है कि उनके घर का गैस स्टोव फट गया था।

dipika kakar

सबा के घर में हुआ गैस स्टोव ब्लास्ट
दीपिका कक्कड़ की ननद ने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी हाउस हेल्प और सास किचन में काम कर रही थीं तो गैस स्टोव में अचानक से आवाज आई और फिर व पूरा फट गया। कांच के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए थे। फिर सबा के पति सनी ने कहा कि पता नहीं कैसे उनके घर का गैस स्टोव ब्लास्ट हो गया था। बहुत तेज आवाज आई थी।

'कांच के टुकड़े चारों तरफ से फैल गए थे'
वीडियो में सबा कहती हैं- कांच के टुकड़े चारों तरफ से फैल गए थे और कुछ जलने की बदबू भी आ रही थी। सबा ने कहा कि मैंने अपनी पूरी लाइफ में पहली बार ऐसा कुछ देखा है। ये तो शुक्र है कि कहीं आग नहीं लगी। कितना मोटा कांच होता है, वो भी टूट गया। इसके बाद सबा के पति ने गैस स्टोव को किचन से हटा दिया था।

दीपिका कक्कड़ और ननद सबा के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग
बता दें कि दीपिका कक्कड़ और उनकी ननद सबा के बीच एक स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। एक बार दीपिका ने बताया भी था कि उनके ससुराल में सबसे ज्यादा सबा के साथ ही उनकी जमती है। सबा की जब शादी हुई थी तो दीपिका ने सारी जिम्मेदारी उठाई थी। सबा अब कुछ दिन ससुराल में बिताती हैं और कुछ दिन मुंबई में।

सबा के पति ने मुंबई में नया बिजनेस किया शुरू
जानकारी के अनुसार सबा के पति ने मुंबई में नया बिजनेस भी शुरू किया है। उन्होंने रेस्तरां खोला है और जल्द ही इसकी ओपनिंग करने वाले हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ ने फिलहाल टीवी से ब्रेक लिया हुआ है। वह बेटे रुहान की परवरिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+