अस्पताल में भर्ती हैं दीपिका कक्कड़ की सास, की गई सर्जरी, आखिर क्या हुआ उनके साथ?
Shoaib Ibrahim Mother Surgery: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम और उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये दोनों ही एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस समय दीपिका कक्कड़ की सास सुर्खियों में छाई हुई हैं।
दीपिका कक्कड़ की सास अस्पताल में भर्ती
शोएब इब्राहिम की पत्नी दीपिका कक्कड़ अपने टीवी शोज से ज्यादा व्लॉग्स के कारण चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं और अपनी पर्सनल बातें बताती रहती हैं। हाल ही में फैंस के साथ शेयर किए गए एक व्लॉग में दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने बताया है कि हाल ही में उनकी अम्मी का ऑपरेशन हुआ है।

काफी डर गई थीं शोएब इब्राहिम की मां
शोएब इब्राहिम के इस व्लॉग में दीपिका कक्कड़ भी नजर आ रही हैं। शोएब ने अपनी मां को लेकर डिटेल में पूरी जानकारी लोगों को दी है। शोएब ने कहा है कि मां सर्जरी हुई है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दीपिका ने कहा कि उनकी सास काफी डरी हुई थीं।
'मां के यूट्रस में फाइब्रॉइड्स हो गए थे'
वहीं शोएब ने लोगों को बताया कि उनके मां के यूट्रस में फाइब्रॉइड्स हो गए थे, जिसका ऑपरेशन हुआ है। वहीं दीपका कक्कड़ ने कहा- जब मां की सोनोग्राफी हो रही थी, उस वक्त वह बहुत डरी हुई थीं। मां को पिछले दिनों यूरिन में ब्लड आ रहा था।
इस कारण हुई शोएब की मां की सर्जरी
दीपिका कक्कड़ ने आगे बताया- इसके लिए डॉक्टर ने कुछ टेस्ट भी बताए थ जो कि करवाए गए थे। यूट्रस में पॉलिप की वजह से जब इन पर दबाव पड़ता है तो यूरिन से ब्लड आता है। इसके लिए डॉक्टर ने उनको दो ऑप्शन दिए थे। पहला ऑप्शन था कि यूट्रस से पॉलिप निकाले जाएं। दूसरा ये था कि पूरा यूट्रस ही निकाल दिया जाए, तो मां ने पहला ऑप्शन ही चुना।
दोबारा दिक्कत हुई तो निकलवाना होगा यूट्रस
व्लॉग में आगे शोएब ने बताया- अम्मी का वो पॉलिप जांच कराने के लिए भेजा गया है। फिलहाल तो उनकी हालत ठीक है, लेकिन हर दूसरे-तीसरी महीने में मां को चेकअप कराना होगा, जिससे ये पता किया जा सके के पॉलिप फिर से तो नहीं बन रहे है। फिलहाल तो वह डिस्चार्ज होकर घर आ गई हैं, लेकिन अगर पॉलिप फिर से बने तो इस बार यूट्रस निकलवाना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications