Dipika Kakar: लीवर कैंसर के साथ दीपिका कक्कड़ को हुई ये गंभीर बीमारी, फूट-फूटकर रोने लगे पति शोएब इब्राहिम

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत पिछले कुछ समय से काफी खराब चल रही थी। वहीं अब खबर है कि एक्ट्रेस को लीवर कैंसर हो गया है और वह इस जानलेवा बीमारी के दूसरे स्टेज पर हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

दीपिका कक्कड़ को हुआ लीवर कैंसर
दीपिका कक्कड़ के कैंसर के बारे में जानने के बाद से उनके फैंस से लेकर सेलेब्स दोस्त तक उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। वहीं दीपिका ने कहा है कि वह अपने कैंसर से ज्यादा अपने छोटे से बेटे रूहान को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

Dipika Kakar

शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर कही ऐसी बात

वहीं अब दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया है और लोगों को बताया है कि दीपिका को कैंसर होने के साथ साथ और कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि दीपिका को एक और सीरियस बीमारी हो गई है।

'दीपिका कक्कड़ को गॉल ब्लैडर में पथरी हुई थी'

-शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बताया है कि दीपिका कक्कड़ को सबसे पहले गॉल ब्लैडर में पथरी हुई थी। गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से ही उनके पेट में दर्द होने लगा था। अब दीपिका को एक साथ कई बीमारियां हो गई हैं।

-गॉल ब्लैडर में पथरी के बाद दीपिका कक्कड़ के लीवर से टेनिस बॉल के साइज के ट्यूमर होने का पता चला। डॉक्टर नेदेखने के बाद कैंसर का टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया। शोएब ने वीडियो में बताया- अब पता चला है कि दीपिका को लीवर कैंसर हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से हम सभी बहुत टूट गए हैं।

फूट-फूटकर रोने लगे शोएब इब्राहिम

शोएब इब्राहिम वीडियो में फूट फूटकर रोने लगे थे। शोएब ने आगे कहा- ट्यूमर का पता चलने के बाद से ही दीपिका ने बेटे रूहान को फीड कराना बंद कर दिया था। उसके ट्यूमर की सर्जरी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही दीपिका को फ्लू हो गया। दीपिका को बहुत तेज बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें असप्ताल में भर्ती करवाना पड़ा। फिलहाल दीपिका की ट्यूमर की सर्जरी कुछ दिनों के लिए टल गई है।

'दीपिका कक्कड़ के लिए सब लोग दुआ करो'

-शोएब इब्राहिम ने वीडियो में बताया- दीपिका को जो पेट में दर्द उठा था वो गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से था। गॉल ब्लैडर में पथरी की वजह से ही दर्द शुरू हुआ और फिर वो ठीक ही नहीं हुआ। फिर हमने सीटी स्कैन करवाया। फिर हमें पता चला कि लीवर में ट्यूमर हो गया है। उसके बाद कैंसर का पता चला। अभी हमारा बुरा वक्त चल रहा है, पर अल्लाह पर भरोसा है। सब ठीक होगा। बस दुआ करें।

-शोएब इब्रराहिम ने आगे कहा- दीपिका की अभी सर्जरी नहीं हुई है क्योंकि उन्हें कोल्ड और कफ है। डॉक्टर्स ने उन्हें अगले हफ्ते सर्जरी के लिए बुलाया है। कैंसर की बात जानने के बाद दीपिका कई बार इमोशनल हो गई थीं। लेकिन वे हिम्मत वाली महिला हैं और इससे बाहर जरूर आएंगी। वहीं डॉक्टर्स का भी कहना है कि वह ठीक हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+