आधी रात को बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की तबीयत, अस्पताल लेकर भागे पति शोएब इब्राहिम, बेटे की भी हुई ऐसी हालत

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हाल ही में दीपिका कक्कड़ की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्हें आधी रात को अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस बारे में दीपिका के पति टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने खुद लोगों को बताया है। शोएब ने ये भी बताया है कि आखिर उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ को क्या हुआ था और क्यों अचानक देर रात उन लोगों को अस्पताल जाना पड़ा था। शोएब ने लोगों को दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट भी दिया है।

दीपिका कक्कड़ की तबीयत बिगड़ी
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति एक्टर शोएब इब्राहिम इस समय जिंदगी का एक नया दौर इन्जॉय कर रहे हैं। दरअसल दीपिका ने गत 21 जून 2023 को एक प्यार से बेटे, रूहान को जन्म दिया है। ऐसे में ये कपल इस समय पैरेंटहुड का मजा ले रहा है। दीपिका भी बेटे की परवरिश में काफी बिजी चल रही हैं। इसी बीच दीपिका की हालत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

Dipika Kakar

वायरल फ्लू के चलते अस्पताल हुईं भर्ती
दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम अक्सर अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को काफी कुछ बताते रहते हैं। हाल में ही शोएब ने बताया कि उनकी पत्नी दीपिका की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें वायरल फ्लू हुआ था। पिछले कई दिनों से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। एक रात दीपिका की हालत ठीक नहीं लगी तो उन्हें अस्पताल लेकर जाना पड़ा था।

गले में तेज दर्द और इंफेक्शन
शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोई भी वीडियो नहीं बना पा रहे हैं। इसकी वजह थी कि उनके बेटे रूहान, उनकी पत्नी दीपिका और परिवार के कई लोगों की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। सभी लोग वायरल फ्लू के चलते बीमार हो गए थे। इतना ही नहीं उनकी पत्नी दीपिका ककक्ड़ के गले में काफी दर्द हो रहा था और उन्हें गले में इंफेक्शन भी हो गया था। ऐसे में वह एक रात दर्द से काफी परेशान हो गई थीं तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट
वीडियो में दीपिका कक्कड़ खुद अपना हेल्थ अपडेट देती हैं। दीपिका कहती हैं- मैं अभी भी ठीक नहीं हूं। मेरे गले में काफी दर्द है। पिछले कई दिनों से मेरा बुरा हाल है। एक रात तो मेरी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मैं खूब रोने लगी थी। तभी शोएब मुझे रात में ही अस्पताल लेकर भागे थे। इतना ही नहीं मां और रूहान का भी यही हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+