'मैं अब इंडिया में नहीं करूंगा कॉन्सर्ट' दिलजीत दोसांझ ने फैंस को दिया बड़ा झटका, लाइव शो में बताई वजह

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जो फिलहाल भारत में अपने टूर पर हैं। उनके कॉन्सर्ट के लिए लाखों में टिकटें बिकती हैं। लेकिन अब दिलजीत दोसांझ ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस निराश हो सकते हैं।

दिलजीत दोसांझ ने कहा है कि वह भारत में एक और कॉन्सर्ट नहीं करेंगे जब तक सरकार कंसर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधार नहीं देती। दिलजीत ने यह बयान शनिवार रात चंडीगढ़ में एक शो के दौरान दिया। कॉनसर्ट से एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिलजीत स्टेज पर खड़े होकर देश में कंसर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर करते हैं।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांथ ने कहा, "मैं यह कहना चाहता हूं कि भारत में लाइव शो के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। यह एक बड़ी रेवेन्यू जनरेट करने वाली जगह है। जब तक ये नहीं होता, मैं यहां इंडिया में शो नहीं करुंगा, पक्का। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस मामले पर ध्यान दें।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं स्टेज को बीच में सेट करने की कोशिश करूंगा, ताकि भीड़ चारों ओर बंटे, लेकिन जब तक हालात नहीं सुधरते, मैं यहां शो नहीं करूंगा। हमें परेशान करने की बजाय इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारो।" दिलजीत के कंसर्ट्स की आलोचना इस बात को लेकर भी की गई थी कि शो के टिकट महंगे दामों पर फिर से बेचे जा रहे थे। कुछ लोग तो दिलजीत पर कंसर्ट टिकटों के ब्लैक-मार्केटिंग का आरोप भी लगा रहे थे, लेकिन दिलजीत ने कहा कि वह इस तरह के ब्लैक-मार्केटिंग से बिल्कुल भी जुड़े नहीं हैं।

दिलजीत दोसांझ ने साफ संदेश दिया कि अगर टिकट इस तरह से बेचे जा रहे हैं तो एक आर्टिस्ट इसके लिए कुछ नहीं कर सकता। दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट्स भारत में शानदार रहे हैं। अपनी 'Dil-Luminati' टूर के तहत दिलजीत ने दिल्ली में ग्रैंड ओपनिंग के साथ टूर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, और बेंगलुरु जैसे कई शहरों में दमदार परफॉर्मेंस दी, जहां हजारों दर्शकों ने उनका शानदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: 'क्यों छेड़ रहे हो मुझे', शराब पर Diljit Dosanjh ने दे दी सरकार को चुनौती, कहा- कभी गाना नहीं गाऊंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+