जर्मनी में कॉन्सर्ट रोककर दिलजीत ने दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, बोले- 'मैंने कभी उन्हें'

Diljeet Dosanjh Gave Tribute To ratan Tata In his Live Concert: टाटा ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan tata passed away) का लंबी बीमारी के चलते बुधवार (9 अक्टूबर) देर रात निधन हो गया। रतन टाटा 86 साल के थे और गंभीर हालत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के ही दौरान उनका निधन हो गया। उनके जाने से पूरा देश उदासीन है।

रतन टाटा को सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट पर श्रद्धांजलि दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, दिलजीत अपने दिल-इलुमिनाती के वर्ल्ड टूर पर हैं। बीते दिन वो जर्मनी में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस बीच उन्हें रतन टाटा के निधन की जानकारी मिली। तभी उन्होंने अपना कॉन्सर्ट रोक कर पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलिए दी।

Ratan Tata No More

ये प्रोग्राम रतन टाटा जी के नाम
दिलजीत ने कहा, रतन टाटा जी को आप सब जानते हैं। अभी उनका देहांत हो गया है। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। आज उनका नाम लेना मुझे जरूरी इसलिए लगा क्योंकि उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में हमेशा मेहनत की। मैंने आज तक कभी किसी से नहीं सुना कि उन्होंने किसी को बुरा बोला हो। उन्होंने हमेशा अपनी लाइफ में हार्ड वर्क किया, चगां(अच्छा) काम किया और किसी के काम आए। यही लाइफ है। रतन टाटा जी की लाइफ देखकर यही सीख मिलती है कि हमेशा मेहनत करना। चंगा सोचना और किसी के काम आना। रतन जी अपनी बेदाग लाइफ जी कर गए हैं। आज का हमारा ये प्रोग्राम उनके नाम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+