Diljit Dosanjh ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, साथ में गाया गाना, वीडियो हुआ वायरल
Diljit Dosanjh Meet PM Narendra Modi: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। साल 2024 में उनके 'दिल-लुमिनाटी टूर' ने लोगों का दिल जीत लिया था। कई लाख लोग उनके इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे जो कि भारत के कई शहरों में आयोजित किया गया था।
दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
इस म्यूजिकल टूर के खत्म होने के बाद अब दिलजीत दोसांझ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिलजीत ने साल 2025 की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खास मुलाकात करके की। इस मुलाकात की तस्वीरें दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

दिलजीत दोसांझ ने वीडियो किया शेयर
इसके अलावा दिलजीत दोसांझ ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बातचीत की एक रील भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो रील की शुरुआत में दिलजीत अपने हाथ में एक बड़ा सा गुलदस्ता लेकर पीएमओ ऑफिस में एंट्री करते नजर आते हैं। इसके बाद वह गुलदस्ता पीएम नरेंद्र मोदी को देते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सिंगर ने दिल खोलकर की बात
वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ दिल खोलकर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। वहीं पीएम मोदी भी दिलजीत की तारीफ करते हुए कहते हैं- हिंदुस्तान के गांव का लड़का जब दुनिया में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है।
'जहां भी जा रहे हैं लोगों का दिल जीत रहे हैं'
पीएम नरेंद्र मोदी सिंगर दिलजीत दोसांझ से कहते हैं- आप अपने नाम के प्रति सच्चे हैं और जहां भी जा रहे हैं लोगों का दिल जीत रहे हैं। वहीं दिलजीत पीएम मोदी के साथ योग पर चर्चा करते भी नजर आते हैं। दिलजीत स्वीकार करते हैं कि योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने के बाद उनकी लाइफ कैसे बदल गई है।
'मुझे 'मेरा भारत महान' का सही अर्थ समझ में आया'
दिलजीत दोसांझ आगे कहते हैं- जब मैंने पूरे भारत की यात्रा की, तो मुझे 'मेरा भारत महान' का सही अर्थ समझ में आया। बाद में दिलजीत सिख गुरु, गुरु नानक देव जी को ट्रिब्यूट देते हुए एक गाना गाते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी पास की मेज को अपनी हथेली से बजाते हुए ताल देते नजर आते हैं। इस वीडियो के अंत में दिलजीत दोसांझ पीएम मोदी को प्रणाम करते हैं और उन्हें अपने दिल लुमिनाटी टूर के भारत दौरे का पोस्टर भी गिफ्ट के तौर पर देते हैं। वहीं पीएम उन्हें आशीर्वाद देते नजर आते हैं।
A fantastic start to 2025
A very memorable meeting with PM @narendramodi Ji.
We talked about a lot of things including music of course! pic.twitter.com/TKThDWnE0P
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) January 1, 2025
'पीएम नरेंद्र मोदी जी के साथ बेहद यादगार मुलाकात'
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दिलजीत दोसांझ की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को दिजीत दोसांझ ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- 2025 की शानदार शुरुआत, पीएम नरेंद्र मोदी जी के साथ बेहद यादगार मुलाकात। हमने संगीत समेत कई चीजों पर बात की।












Click it and Unblock the Notifications