Diljit Dosanjh: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं दिलजीत दोसांझ, इन 5 चीजों से ऐसे बनें अमीर
Diljit Dosanjh Expensive Lifestyle: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुके दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि इन दिनों वह अपनी नई पंजाबी फिल्म सरदारजी 3 को लेकर खबरों में छाए हुए हैं।
विवादों में घिरे हैं दिलजीत दोसांझ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'सरदार जी 3' में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के चलते एक्टर दिलजीत दोसांझ विवादों में घिर गए हैं। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस फिल्म को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर हो रही है चर्चा
एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि दिलजीत दोसांझ ने एक आतंकी देश पाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर को अपनी फिल्म में लिया है। ये बात 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से सामने आई है, जिसमें 26 भारतीयों की मौत हो गई थी।
इंटरनेशनल स्टारडम तक का सफर
दिलजीत दोसांझ न सिर्फ भारत में बल्कि कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भी खासे पॉपुलर हैं। उनका संगीत दुनिया भर में लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। एक्टिंग में भी उनका सिक्का चलता है, खासकर उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई।
दिलजीत दोसांझ करोड़ों की संपत्ति
-एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिलजीत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर से की थी, लेकिन आज उनकी गिनती सबसे अमीर सेलेब्रिटीज में होती है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ की कुल संपत्ति लगभग 172 करोड़ रुपए है। उन्होंने फोर्ब्स इंडिया के हाईएस्ट पेड इंडियन सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 39वां स्थान भी हासिल किया है।
दिलजीत दोसांझ के पास हैं ये 5 महंगी चीजें
-मुंबई में आलीशान 3 बीएचके अपार्टमेंट
दिलजीत दोसांझ का मुंबई में एक शानदार अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब 12 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये घर हर आधुनिक सुविधा से लैस है।
-कैलिफोर्निया का ओपन टैरेस विला
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी दिलजीत दोसांझ का एक बेहद खूबसूरत ओपन टैरेस विला है, जिसे इंटरनेशनल आर्किटेक्चर स्टाइल में डिजाइन किया गया है।
-मिनी आइलैंड पर डुप्लेक्स अपार्टमेंट और लुधियाना का बंगला
दिलजीत दोसांझ के पास मिनी आइलैंड में भी लग्जरी प्रॉपर्टी है। वहीं लुधियाना स्थित उनके आलीशान बंगले में एंटीक चीजों का अनोखा कलेक्शन देखने को मिलता है।
-महंगी कारों का जबरदस्त कलेक्शन
सिंगर के पास Mercedes-Benz G63 जैसी हाई-एंड SUV है जिसकी कीमत करीब 2.44 करोड़ रुपए है।
-Porsche Cayenne- पहली लग्जरी कार
दिलजीत दोसांझ के पास पॉर्शे कायेन (Porsche Cayenne) भी है। साल 2013 में दिलजीत ने अपनी पहली लग्जरी कार Porsche Cayenne खरीदी थी जिसकी कीमत लगभग 1.92 करोड़ रुपए है।
दिलजीत दोसांझ ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर एक साधारण जिंदगी से उठकर रॉयल लाइफस्टाइल तक का सफर तय किया है। उनकी संपत्ति, गाड़ियां और घर इस बात के गवाह हैं कि वो न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं बल्कि लग्जरी लाइफ के भी बेताज बादशाह बन चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications