तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का आलीशान पाली हिल बंगला, बनेगा ये नया प्रोजेक्ट, जानें पूरी डिटेल्स
Dilip Kumar House: हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री अभिनेता रह चुके दिलीप कुमार के मुंबई स्थित पाली हिल बंगले में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। खबर है कि दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार का परिवार उनके बंगले को तोड़ने और उस जमीन पर एक शानदार आवासीय परियोजना बनाने पर सहमत हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस जमीन पर अभिनेता के शानदार जीवन और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा।
तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का बंगला
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का ये बंगला आधे एकड़ जमीन पर फैला हुआ है और मुंबई के सबसे महंगे इलाके में स्थित है। इस परियोजना में कुल निर्माण क्षेत्र 1.75 लाख वर्ग फुट है, जिस पर 11 मंजिलों आवासीय प्रोजेक्ट बनाने की प्लानिंग चल रही है।

साल 2027 तक बनेगी आवासीय परियोजना
खबर है कि दिलीप कुमार के परिवार ने इस आलीशान प्रोजेक्ट के लिए रियल्टी डेवलपर अशर ग्रुप के साथ साझेदारी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये परियोजना साल 2027 तक पूरी हो जाएगी। वहीं आवासीय परियोजना से 900 करोड़ रुपये का भारी रेवेन्यू भी मिलेगा।
कानूनी विवादों में घिरा हुआ था बंगला
जानकारी के अनुसार दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार की पाली हिल स्थित ये बंगला पिछले कई वर्षों से कानूनी विवादों में घिरा हुआ था। वहीं दिलीप कुमार के परिवार वालों ने एक रियल एस्टेट फर्म पर उनकी संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से जाली दस्तावेज बनाने का आरोप लगाया था।
1953 में दिलीप कुमार ने खरीदा था ये घर
हालांकि, लंबी अदालती लड़ाई के बाद, साल 2017 में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने पाली हिल बंगले की चाबियां वापस मिलने की खबर लोगों को बताई थी। आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने 1953 में इस बंगले को कमरुद्दीन लतीफ नाम के एक शख्स से करीब 1.4 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं जिस प्लॉट पर यह बंगला बना है, उसे कमरुद्दीन लतीफ ने 1923 में मुलराज खतायु नाम के शख्स के परिवार से 999 सालों की लीज पर लिया था।
2021 में दिलीप कुमार का हुआ था निधन
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 7 जुलाई 2021 में हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया था। मौत के समय वह 98 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिलीप कुमार को एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर था। ये कैंसर शरीर के बाकी अंगों में फैल गया था। डॉक्टर्स ने बताया था कि दिलीप के प्यूरल कैविटी में पानी था जिसे की कई बार हटाया गया था। बाद में उनकी किडनी भी फेल हो गई थी। आखिरकार एक्टर को बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications