Bigg Boss 18: बिग बॉस चली वाइल्ड कार्ड एंट्री की चाल, जानिए क्या होगा इस कंटेस्टेंट का काम

Bigg Boss 18 Wild Card Entry: बिग बॉस 18 अपने रोमांचक मोड़ में आ गया है। अब शो में धीरे-धीरे सबकी पोल खुलती जा रही है। साथी ही शो के कंटेस्टेंट्स की असलियत भी सामने आ रही है। इसके साथ ही बिग बॉस ने अब गेम को पलटने की प्लानिंग कर ली है। जैसे ही शो अपने चौथे हफ्ते में पहुंचा, मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स के बीच एक वाइल्ड कार्ड एंट्री की अनाउंसमेंट कर दी है।

जी हां, हाल ही में आए प्रोमो में दिखाया गया कि अब वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। ये कंटेस्टेंट पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुका है। इसका नाम है दिग्विजय राठी। उन्होंने पहले स्प्लिट्सविला 15 में भी अपनी दमदार दावेदारी पेश की है। वो इस बार वीकेंड का वॉर में एंट्री लेंगे। हालांकि उनकी अभी सिर्फ झलक देखने को ही मिली है।

Bigg Boss 18

करणवीर vs विवियन
इस हफ्ते घर में विवियन और करण आमने-सामने आ गए हैं। अब दोनों खुल कर एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। क्योंकि बिग बॉस ने करण की असलियत भी सभी को दिखा दी है। घर में जहां ईशा और अविनाश की नजदीकियां जहां चर्चा में हैं। वहीं, इन दिनों चुम दुरांग और करणवीर के बीच की नजदीकियां भी खूब चर्चा में हैं। सोशल मीडिया में खबरें हैं कि इन दोनों के बीच अब प्यार का बीच पनप रहा है। हालांकि बिग बॉस में ऐसे कई रिश्ते बनते हैं, लेकिन चल कुछ ही पाते हैं। अब देखना ये है कि दोनों के बीच कुछ है या नहीं। खै़र अब वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कितना वाइल्ड होता है, ये आगे देखने पर पता चलेगा।

सलमान खान लेंगे क्लास
बात करें वीकेंड का वॉर की तो इस बार सलमान खान एलिस को बाहर की दुनिया से रूबरू कराएंगे। साथ ही वो रजत दलाल को सोशल दुनिया में चल रहे उनके बारे में कमेंट्स भी पढ़ाएंगे। बता दें, पिछली बार रजत ने चाहत का सपोर्ट करते हुए अविनाश से झगड़ बैठे थे। इसके बाद से लोग उन्हे क्रिटिसाइज कर रहे हैं। इस बार के वीकेंड का वार में दिवाली के साथ सलमान क्लास लगाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+