क्या सलमान खान ने बर्बाद कर दिया विवेक ओबेरॉय का करियर? जानें क्या हुआ था उस रात
Salman Khan and Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप की बात सुनकर सलमान खान काफी भड़क गए थे। ऐश्वर्या राय को लेकर ही विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच झगड़ा शुरू हुआ था।

Salman Khan and Vivek Oberoi: सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के कोल्ड वॉर के बारे में हर कोई जानता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कहा जाता है कि विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की खबरे थीं और सलमान खान इस बात से काफी भड़क गए थे। ये विवाद इतना भयानक हो गया कि इसका हरजाना विवेक ओबेरॉय को भरना पड़ा था। मीडिया एक्सपर्ट्स की मानें तो सलमान खान से पंगा लेने के कारण ही विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर बर्बाद हो गया। सलमान खान के गुस्से ने विवेक ओबेरॉय की जिंदगी ही बदल दी।

ऐश्वर्या रॉय के चलते शुरू हुआ था विवाद
आपको बता दें कि विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की धमाकेदार शुरुआत फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'साथिया' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ काम किया था। फिल्म 'साथिया' को लोगों से भरपूर प्यार मिला था। हालांकि ऐश्वर्या राय के साथ उनकी नजदीकियों ने सलमान खान को उनका दुश्मन बना दिया था।

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान पर लगाए थे ऐसे आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप की बात सुनकर सलमान खान काफी भड़क गए थे। ऐश्वर्या राय को लेकर ही विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। सलमान खान उस समय विवेक ओबेरॉय से मनमुटाव कर बैठे थे। इसी बीच विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सलमान खान पर ये आरोप लगाया था कि सलमान खान ने उन्हें गाली दी थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

अरबाज खान ने कहा था- ब्रेकअप के बाद परेशान हैं सलमान
विवेक ओबेरॉय ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था- 1 अप्रैल 2003 को विवेक ने सलमान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विवेक ने बताया था कि 29 मार्च 2003 की रात 12:30 बजे से सुबह के 5 बजे तक सलमान खान ने उन्हें 41 बार फोन किया था। उन्हें जान से मारने की धमकी और गंदी-गंदी गालियां भी दी थीं। जब उन्होंने सलमान खान के बारे में उनके भाई अरबाज खान को बताया तो वह बोले- सलमान ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो जाने की वजह से डिस्टर्ब हैं, नशे में हैं। इसलिए वह इस तरह का बुरा बर्ताब कर रहे हैं। लेकिन अगर सलमान तुम्हारे घर के बाहर आकर हंगामा करता है तो तुम्हे जो सही लगे, वही करना। हमारी दोस्ती पर कोई आंच नहीं आएगी।

मैंने सलमान के साथ पंगा लेकर सही नहीं किया
प्रेस कॉन्फ्रेंस के करीब 6 साल बाद यानी साल 2009 में विवेक ओबेरॉय ने फराह खान के टॉक शो 'तेरे मेरे बीच में' में ये बताया था कि अरबाज अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं और सलमान खान वाले मामले में उन्होंने सही का साथ दिया था। विवेक ने टॉक शो में फराह खान के सामने ये बात स्वीकार की थी कि उन्होंने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत बड़ी गलती की थी। शो में विवेक ओबेरॉय ने कहा था- जब मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करने बैठा था, तभी लग गया था कि मैं गलत कर रहा हूं। मुझे ये नहीं करना चाहिए।

विवेक ओबेरॉय का करियर हुआ बर्बाद
सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का ये विवाद उस समय मीडिया में छाया हुआ था। बाद में विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान से माफी भी मांगी थी ताकि उनके बीच का कोल्ड वॉर खत्म हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को आज तक माफ नहीं किया है। सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय और उनके परिवार से दूरियां बनी रखी है। मीडियो रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान से पंगा लेने के कारण ही बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद हो गया।












Click it and Unblock the Notifications