कैटरीना-विक्‍की क्‍या अपनी शादी से करने वाले हैं 100 करोड़ की कमाई? जानें सच

कैटरीना-विक्‍की क्‍या अपनी शादी से करने वाले हैं 100 करोड़ की कमाई? जानें सच

मुंबई, 07 दिसंबर। बॉलीवुड एक्‍टर कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल 9 दिसंबर को सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के अब दो दिन ही शेष बचे हैं लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी शादी की आधिकारिक सूचना नहीं दी है। हालांकि कैटरीना और विक्‍की राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में उस रिजार्ट में अपने सभी मेहमानों के साथ पहुंच चुके है जहां पिछले कई दिनों से शादी के इंतजाम किए जा रहे थे। कैटरीना और विक्‍की ने अपनी शादी को टॉप सिक्रेट रखा है जिसके कारण लोग इस शादी की झलक पाने के लिए जबरदस्‍त उतावले हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि विक्‍की और कैटरीना अपनी शादी में लगभग एक करोड़ रुपये कमाने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे और सच्‍चाई क्‍या है?

कैट-विक्‍की क्‍या अपनी सीक्रेट वैडिंग से करने वाले हैं कमाई?

कैट-विक्‍की क्‍या अपनी सीक्रेट वैडिंग से करने वाले हैं कमाई?

एक्‍ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कल रात (6 दिसंबर) सवाई माधोपुर में होटल सिक्स सेंसेस बरवारा किले में अपने भव्य विवाह समारोह की शुरुआत करने पहुंच चुके हैं। ये कपल अपनी शादी के प्रोग्राम को बेहद ही गुप्‍त रखा है।अब चर्चा है कि कैटरीना और विक्की ने अपनी शादी की फुटेज के लिए एक दिग्गज ओटीटी प्‍लेटफार्म से डील की है। जिसके लिए इस कपल को कथित तौर पर मोटी रकम मिल रही है।

शादी की फुटेज के लिए 100 करोड़ रुपये किए गए हैं ऑफर

शादी की फुटेज के लिए 100 करोड़ रुपये किए गए हैं ऑफर

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी कर रहे हैं। इस जोड़े ने आज 7 दिसंबर को अपनी शादी का उत्सव शुरू कर दिया है। पिंकविला डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक विक्‍की और कैटरीना को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा उनकी शादी की फुटेज के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है।

Recommended Video

    Katrina Kaif And Vicky Kaushal wedding: शादी से पहले ससुराल पहुंची Katrina Kaif | वनइंडिया हिंदी
    पश्चिम देशों में ये आम बात है

    पश्चिम देशों में ये आम बात है

    हालांकि पश्चिम देशों में ये आम बात है मशहूर हस्तियां और एक्‍टर एक्‍ट्रेस अपनी शादी की तस्वीरें मैगजीन और कई बार चैनलों को भी बेचते हैं, क्योंकि ऐसे दर्शकों की बड़ी संख्‍या है कि वो इन सेलिब्रेटीज के जीवन में जो कुछ भी हुआ है उसे देखना चाहते हैं। खबर है कि अब एक स्ट्रीमिंग ओटीपी प्‍लेटफार्म भारत में भी इसी चलन को लाने की योजना बना रहे हैं और इस शादी की फ्रेंचाइजी शुरू करने के लिए, उन्होंने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को 100 करोड़ रुपये की पेशकश की है।

     विक्की और कैटरीना ने इस प्रस्ताव को क्‍या स्‍वीकार किया है?

    विक्की और कैटरीना ने इस प्रस्ताव को क्‍या स्‍वीकार किया है?

    हालांकि खबर ये भी है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि वे कथित तौर पर चाहते हैं कि उनके प्रशंसक उनकी शादी के उत्सव को देखें। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ इसे स्वीकार कर लेते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनकी शादी एक फीचर फिल्‍म के जैसे दिखाए जा सकती है। ओटीपी प्‍लेटफार्म शादी के वीडियो फुटेज के अलावा विक्‍की और कैटरीना के परिवार और खास दोस्‍तों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी दिखाने का प्रोग्राम दिखाने की भी प्‍लानिंग भी शामिल है।

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी मिल चुका है ये ऑफर

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी मिल चुका है ये ऑफर

    इससे पहले कैटरीना और विक्‍की जैसा ऑफर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए दिया गया था लेकिन उन्‍होंने ये कह कर मना कर दिया था कि वो अपने जीवन के इस हसीन पल को प्राइवेट रखना चाहते हैं।

    जानें ओटीपी प्‍लेफार्म को इससे क्‍या होगा लाभ

    जानें ओटीपी प्‍लेफार्म को इससे क्‍या होगा लाभ

    ओटीपी प्‍लेटफार्म ऐसे सेलिब्रेटीज की शादी का एक्‍सक्लूसिव वीडियो और फोटो मंहगी कीमत अदा करके खरीद लेता है क्‍योंकि सेलिब्रेटीज के जीवन के इन खास पलों को देखने वाले दर्शकों की बड़ी संख्‍या है। इससे ओटीपी प्‍लेफार्म को ऐसे इवेंट के लिए बड़े विज्ञापन मिल जाते हैं जिससे उनकी मोटी कमाई होती है इसके साथ ही चैनल की टीआरपी भी बढ़ती है। यही कारण है कि भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म यहां भी ऐसा ट्रेंड लाना चाहते हैं।

    विक्की-कैटरीना की शाही शादी का वेन्यू और मेहमान

    विक्की-कैटरीना की शाही शादी का वेन्यू और मेहमान

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की डेस्टिनेशन वेडिंग सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, सवाई माधोपुर में होने वाली है। 14वीं शताब्दी में निर्मित, यह युगल की भव्य शादी के लिए उपयुक्त एक लक्जरी रिसॉर्ट है। इस जोड़े ने मेहमानों के लिए रिसॉर्ट में कई नियम जारी किए हैं। विकीट्रिना की शादी की अतिथि सूची में करण जौहर, फराह खान, कबीर खान और मिनी माथुर और रोहित शेट्टी समेत और कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+