क्या अनुपमा-अनुज की हो गई शादी? शो के सेट से वायरल हुआ ये वीडियो

फेमस टीवी सीरियल अनुपमा में आखिरकार वो दिन आ गया जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जी हां अनुपमा और अनुज की शादी हो चुकी है।

मुंबई, 19 मई: सबसे पॉपुलर टीवी शो अनुपमा की कहानी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को अब बस इंतजार है अनुपमा की शादी का लेकिन, अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। जी हां अनुपमा और अनुज की शादी हो गई है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें देखने के बाद से फैंस उनको लगातार बधाई दे रहे हैं।

शादी के बंधन में बंधे अनुपमा-अनुज

शादी के बंधन में बंधे अनुपमा-अनुज

शो अनुपमा की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। फिलहाल शो में अनुपमा और अनुज की शादी को लेकर लगातार चर्चा चल रही हैं। काफी समय से फैंस इस इंतजार में है कि इन दोनों की शादी कब होगी? तो अब फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जी हां अनुपमा और अनुज की फाइनली शादी हो गई है।

शादी का वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, अनुपमा के सेट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुज अनुपमा के सिंदूर लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दोनों की शादी की इस वीडियो को देख फैंस लगातार दोनों को खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं बात करें दोनों के लुक्स की तो दोनों शादी के जोड़े में एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

अनुपमा-अनुज का वेडिंग लुक

अनुपमा-अनुज का वेडिंग लुक

बात करें अनुपमा के कॉस्ट्यूम की तो, व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ अपने लुक्स को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी है। अनुपमा शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। उनको इस लुक में देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अनुज ने रेड कलर की शेरवानी और ग्रीन कलर का सहरा पहना हुआ है।

शो की टीआरपी है सबसे टॉप

शो की टीआरपी है सबसे टॉप

आपको बता दें कि, ये शो जबसे शुरू हुआ है तबसे अभी तक ये टीआरपी में सबसे टॉप पर रहा है। इस शो की स्टोरी और अनुपमा का किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अनुपमा के अलावा शो में शो में गौरव खन्ना अनुज की भूमिका में दिखते हैं जबकि सुधांशु को अनुपमा के पूर्व पति वनराज के रोल में नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+