क्या सच में निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे से शादी! वायरल वीडियो देख फैंस बोले- ये है जोड़ी नंबर-1

क्या सच में निरहुआ ने की आम्रपाली दुबे से शादी! वायरल वीडियो देख फैंस बोले- ये है जोड़ी नंबर-1

मुंबई, 08 अप्रैल: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव हमेशा भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दूल्हा-दुल्हन के अवतार में दिख रहे हैं, फैंस इस वीडियो को देख निरहुआ और आम्रपाली दुबे को शादी की बधाई दे रहे हैं। कई फैंस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इन्हें जोड़ी नंबर वन कह रहा है।

नेपाली रीति-रिवाज से निरहुआ ने की आम्रपाली से शादी!

नेपाली रीति-रिवाज से निरहुआ ने की आम्रपाली से शादी!

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक अपनी शादी की फोटो शेयर की है। वहीं आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह नेपाली अंदाज में शादी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में निरहुआ दूल्हा बने हुए हैं और आम्रपाली दुल्हन के जोड़े में दिख रही हैं। इसी वीडियो को देख फैंस को लग रहा है कि नेपाली रीति-रिवाज से निरहुआ ने आम्रपाली से शादी कर ली है।

शादी की नहीं म्यूजिक एल्बम की है ये वीडियो

शादी की नहीं म्यूजिक एल्बम की है ये वीडियो

इस वीडियो को शेयर कर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने लिखा है, ये हमारी पहली नेपाली रील है। वहीं निरहुआ ने भी अपने इंस्टा पेज पर आम्रपाली दुबे का ये पोस्ट शेयर किया है। निरहुआ ने अपने एक इंस्टा पोस्ट में आम्रपाली दुबे के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें वह एक्ट्रेस की बालों में फूल लगाते दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर अभिनेता ने लिखा है, लव इन नेपाल।

निरहुआ और आम्रपाली हमेशा अपनी कमेस्ट्री को लेकर रहते हैं चर्चा में

निरहुआ और आम्रपाली हमेशा अपनी कमेस्ट्री को लेकर रहते हैं चर्चा में

बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली हमेशा अपनी कमेस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस द्वारा खूब पंसद की जाती है। कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को अधिकारिक नहीं किया है।

एक दर्जन से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं आम्रपाली-निरहुआ

एक दर्जन से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं आम्रपाली-निरहुआ

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा में एक सुपरहिट जोड़ी हैं। दोनों ने लगभग ने एक साथ दो दर्जन से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। उनको कोई भी गाना और फिल्म फैंस के बीत वायरल हो जाता है। इस नेपाली रील वाले वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि दोनों का कोई जल्दी नया गाना आने वाला है। हालांकि ये गाना क्या है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

हाल ही में कपिल शर्मा शो में आए थे आम्रपाली-निरहुआ

हाल ही में कपिल शर्मा शो में आए थे आम्रपाली-निरहुआ

हाल ही में आम्रपाली दुबे और निरहुआ रानी चटर्जी और रवि किशन के साथ द कपिल शर्मा शो में दिखे थे। चारों भोजपुरी कलाकारों ने शो में काफी मस्ती की थी। निरहुआ और रवि किशन एक-दूसरे की टांग खींचते दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+