आलिया भट्ट की शादी में क्या है कंगना रनौत का कनेक्शन, इस बात को लेकर उठे सवाल
आलिया भट्ट की शादी में क्या है कंगना रनौत का कनेक्शन, इस बात को लेकर उठे सवाल
मुंबई, 15 अप्रैल: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली है। 39 वर्षीय रणबीर कपूर ने 29 वर्षीय आलिया भट्ट से अपने घर वास्तु में शादी की है। आलिया ने खुद दूल्हा-दुल्हन के रूप में अपनी और रणबीर की पहली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। आलिया और रणबीर ने शादी में सब्यासाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहने थे। आलिया की तस्वीर शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया यूजर ने आलिया की शादी से कंगना रनौत का कनेक्शन निकाल दिया। आइए जानें क्या है पूरा माजरा?

क्या आलिया ने अपनी ही शादी में किया कंगना के कुल को कॉपी?
सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसको देखकर ऐसा लगता है कि आलिया की शादी वाला जोड़ा कंगना रनौत के पुराने लुक से काफी मिलता-जुलता है। आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग लुक के लिए रेड रंग का लहंगा नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को फेमस डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन किया था।

क्या सब्यासाची से हो गई चूक!
असल में आलिया का वेडिंग आउटफिट कंगना रनौत के एक पुराने लुक से काफी मिलता जुलता है। कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षित रनौत की शादी में आलिया भट्ट जैसी लगभग सेम टू सेम साड़ी और जूलरी पहनी थी। कंगना की उस साड़ी को भी सब्यासाची ने डिजाइन किया था। कंगना ने भाई की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सब्यासाची को पोस्ट में टैग भी किया था। अक्षित रनौत की शादी नवंबर 2020 में हुई थी।

सेम डिजाइन, सेम कलर, ये कैसे हुआ
अब सोशल मीडिया यूजर ये कह रहे हैं कि आलिया और कंगना रनौत की साड़ी तो बिल्कुल एक जैसी लग रही है। कई यूजर ने सब्यासाची पर भी सवाल उठाए हैं। लेकिन आपको बता दें कि आलिया और कंगना के लुक में साड़ी भले ही एक जैसी दिख रही हो लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि साड़ी की फैब्रिक और डिजाइन में थोड़ा अंतर है। इसके अलावा आलिया और कंगना के ब्लाउज में भी काफी अंतर है। जहां कंगना ने बंद गला पहना है, वहीं आलिया ने डीप नेक पहना है।

सब्यासाची ने आलिया और रणबीर के वेडिंग लुक के बारे में बताया सबकुछ
सब्यासाची ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग लुक के बारे में जानकारी दी है। आलिया भट्ट के वेडिंग आउटफिट की बात करे तो आलिया ने ऑर्गेंजा आइवरी साड़ी पर बेहद ही बारीक तिल्ला वर्क किया हुआ है। जिसका कलर ऑफ व्हाइट है। वहीं रणबीर कपूर ने सिल्क की शेरवानी पहनी थी, जो आलिया के आउटफिट से मैच होती है।

आलिया और रणबीर ने पहना हेरिटेज जूलरी
सब्यासाची के मुताबिक शादी में आलिया और रणबीर ने सब्यासाची हेरिटेज जूलरी पहना था। आलिया ने साड़ी के साथ हेरिटेज जूलरी पहनी थी। जिसमें अनकट डायमंड्स लगे थे और हाथ में पर्ल्स थे। आलिया का नेक सेट काफी हैवी था और माथा पट्टी आलिया ने लाइट पहना था। वहीं रणबीर कपूर के शेरवानी में अनकट डायमंड बटन्स लगे थे। उन्होंने सिल्क ऑर्गेंजा साफा बांधा था, जिसमें हरे रंग की मोतियों वाली कलगी लगी था। रणबीर ने इसके अलावा जरी मरोड़ी एम्ब्रॉयड्री की शॉल कैरी की थी।












Click it and Unblock the Notifications