Dhurandhar BO Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की धूम, 3 दिनों में की छप्पड़फाड़ कमाई
Dhurandhar Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' ने रिलीज के महज तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। गत 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले ही वीकेंड में जोरदार धमाका किया है।
100 करोड़ क्लब में हुई 'धुरंधर' की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने तीन दिनों में कमाई के मामले कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने फिल्म को 100 करोड़ क्लब में तेजी से पहुंचा दिया है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल
रिलीज के पहले ही दिन 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा दिया था। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 28 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ रुपए की कमाई की थी। दूसरे ही दिन फिल्म ने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी थी और उसके बाद से कमाई में लगातार उछाल दर्ज किया गया।
फिल्म ने तीसरे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
-तीसरे दिन यानी 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।
-इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 103 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि दर्शकों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है और रणवीर सिंह का स्टार पावर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर चमकता दिख रहा है।
-अब सभी की निगाहें फिल्म के मंडे टेस्ट पर टिकी हैं क्योंकि इस समय सिनेमाघरों में 'धुरंधर' के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में मजबूत पकड़ बनाए रखने की पूरी उम्मीद है। अगर सोमवार को भी फिल्म ने मजबूत प्रदर्शन किया तो 'धुरंधर' अपने पहले हफ्ते में ही नए रिकॉर्ड बना सकती है।
पहले वीकेंड पर 'धुरंधर' ने इन फिल्मों को पछाड़ा
रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' ने पहले ही वीकेंड में साल 2025 की कई बड़ी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है।
'धुरंधर' ने इन फिल्मों को पछाड़ा-
सैयारा- 83.25 करोड़
तेरे इश्क में- 52 करोड़
सिकंदर- 74.5 करोड़
थामा- 55.6 करोड़
जॉली एलएलबी 3- 53.5 करोड़
महज तीन दिनों की कमाई ने ही 'धुरंधर' को साल 2025 की टॉप ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में पहुंचा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications