Dhurandhar Box Office Collection Day 2: सरपट दौड़ रही है रणवीर की फिल्म, 50 करोड़ी बनी 'धुरंधर'!
Dhurandhar Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है। आदित्य धर के डायेरक्शन में बनी यह एक्शन-स्पाई थ्रिलर अपनी रिलीज़ के पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही। जासूसी और गैंगस्टर शैली के अनोखे मिश्रण वाली फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का नया मील का पत्थर भी स्थापित कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 28 करोड़ रुपये की जोरदार कमाई की, जबकि इसका कुल सकल कलेक्शन 32.40 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान था कि फिल्म शुरुआती दिन 18-20 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। लेकिन 'वर्ड-ऑफ-माउथ' ने आंकड़ों को उम्मीद से कहीं आगे पहुंचा दिया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहा। शुरुआती ग्लोबल आंकड़ों के अनुसार, 'धुरंधर' ने अपने पहले दिन 32.5 करोड़ रुपये का कुल विश्वव्यापी कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआती रिपोर्ट्स में फिल्म ने लगभग 15.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 42.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह रफ्तार फिल्म को ओपनिंग वीकेंड में मजबूत पकड़ बनाने का संकेत देती है।
फिल्म की स्टार कास्ट भी इसका बड़ा आकर्षण रही है। रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं-संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अनुभवी कलाकार। वहीं, सारा अर्जुन रणवीर के अपोजिट नजर आईं। उनके प्रदर्शन को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं-कुछ ने उनके अभिनय की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनके सीमित स्क्रीन टाइम पर सवाल उठाए। दूसरी ओर, अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए 'रहमान डकैत' के किरदार को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है।
कहानी में रणवीर सिंह एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जिसका मिशन एक खतरनाक ल्यारी गैंग के नेटवर्क को ध्वस्त करना है। फिल्म की तेज रफ्तार कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार किरदारों ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
'धुरंधर' की धमाकेदार शुरुआत ने रणवीर सिंह की पहले दिन की कमाई वाली फिल्मों-'पद्मावत' (24 करोड़ रुपये) और 'सिम्बा' (20.72 करोड़ रुपये)-के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह सफलता उनके करियर के लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी मजबूत वापसी का भी संकेत देती है।












Click it and Unblock the Notifications