Dhurandhar 2 में हुई सलमान खान की एंट्री? 'बड़े साहब' बने भाईजान? ये कैसी फोटो हुई LEAK? हुआ शॉकिंग खुलासा
Dhurandhar 2 Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब अपने सीक्वल को लेकर चर्चा में है। जैसे ही 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ, दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। फैंस अब इस फिल्म की रिलीज डेट पर नजरें टिकाए बैठे हैं।
रणवीर सिंह के साथ नजर आए सलमान खान
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फिल्म को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर में रणवीर सिंह के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं।

'धुरंधर 2' के सेट से लीक हुई फोटो
इस फोटो के वायरल होते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या सलमान खान की 'धुरंधर 2' का हिस्सा बनने जा रहे हैं? कई यूजर्स का मानना है कि ये फिल्म के सेट की तस्वीर हो सकती है और सलमान खान किसी अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।
AI या कैमियो? क्या है तस्वीर की सच्चाई?
-वायरल फोटो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि तस्वीर AI से बनाई गई हो सकती है। वहीं कई लोग दावा कर रहे हैं कि सलमान खान फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में कैमियो रोल करते दिखेंगे।
-कुछ रिपोर्ट्स में ये भी चर्चा है कि सलमान खान 'बड़े साहब' नाम के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि इन तमाम दावों के बीच फिल्म के मेकर्स या सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
'धुरंधर 2' को और ज्यादा दमदार बनाने की हो रही तैयारी?
फिल्म 'धुरंधर' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद माना जा रहा है कि मेकर्स इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' को पहले से भी ज्यादा भव्य और दमदार बनाने की योजना में हैं। ऐसे में किसी बड़े स्टार की एंट्री फिल्म के स्केल को और बढ़ा सकती है। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो मेकर्स इस बार दर्शकों को बड़े सरप्राइज देने की तैयारी में हैं।
आधिकारिक बयान का हो रहा इंतजार
फिलहाल सलमान खान की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है लेकिन जब तक मेकर्स की ओर से कोई पुष्टि नहीं होती तब तक ये महज कयास ही माने जा रहे हैं। अब फैंस को इंतजार है उस आधिकारिक ऐलान का जो इन अफवाहों पर विराम लगा सके।












Click it and Unblock the Notifications