Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा पवन कल्याण का रिकॉर्ड, ओपनिंग डे पर कमाएगी 50 करोड़ रुपये!
Ranveer Singh की आने वाली फिल्म Dhurandhar: The Revenge ने सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कीर्तिमान बना दिया है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू कलेक्शन के मामले में भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड Pawan Kalyan की फिल्म They Call Him OG के नाम था। जिसने पेड प्रीव्यू से लगभग 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी मजबूत एडवांस बुकिंग के दम पर इस आंकड़े को पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

एडवांस बुकिंग में दिख रहा जबरदस्त उत्साह
फिल्म की इस उपलब्धि को और खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसकी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग अभी सभी सिनेमाघरों में पूरी तरह शुरू भी नहीं हुई है। इसके बावजूद कुछ बड़े शहरों में दर्शकों की दिलचस्पी साफ नजर आ रही है। खास तौर पर मुंबई के कुछ चुनिंदा थिएटर्स में पहले वीकेंड के शोज की बुकिंग शुरू होते ही टिकट तेजी से बिकने लगे। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस टिकटों की बिक्री लगातार बढ़ रही है और यह फिल्म की मजबूत ओपनिंग की ओर इशारा कर रही है। इतना ही नहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना कि फिल्म का बज अगर इसी तरह बना रहता है तो कम से कम 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी।
ईद 2026 पर होगी भव्य रिलीज
'धुरंधर: द रिवेंज' को ईद 2026 के मौके पर बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। त्योहार के दौरान फिल्म रिलीज होने से इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिल्म न केवल पेड प्रीव्यू के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, बल्कि रिलीज के बाद ओपनिंग डे और पहले वीकेंड के कलेक्शन में भी नए आंकड़े स्थापित कर सकती है।
कई बड़े रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
फिल्म को लेकर बन रहा माहौल यह संकेत दे रहा है कि यह कई मौजूदा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ सकती है। कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म Border 2 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है। रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच बन रही जबरदस्त चर्चा और तेजी से बढ़ती एडवांस बुकिंग यह दिखाती है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications