Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से दौड़ रही है। रिलीज के महज 3 दिनों के अंदर ही फिल्म ने कमाई के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है। हर दिन के साथ इसका कलेक्शन नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है।
फिल्म के तीसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार (21 मार्च 2026) को 113 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़फाड़ कमाई कर रही है।

फिल्म की तीन दिनों की कमाई कुछ इस तरह रही-
पहला दिन- 102.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 113करोड़ रुपये
तीसरे दिन की उछाल साफ दिखाती है कि वीकेंड का फायदा फिल्म को जबरदस्त मिला है।
3 दिन में कुल कलेक्शन 300 करोड़ पार
अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने तीन दिनों में 339.27 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा छू लिया है।
भाषाओं के हिसाब से तीसरे दिन की कमाई-
हिंदी- 105 करोड़ रुपए
तेलुगू: 5 करोड़ रुपए
तमिल: 2.95 करोड़ रुपए
कन्नड़: 1 लाख रुपए
मलयालम: 4 लाख
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी धुआंधार
फिल्म 'धुरंधर 2' सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
इंडिया ग्रॉस- 404.54 करोड़ रुपए
इंडिया नेट- 339.27 करोड़ रुपए
वर्ल्डवाइड ग्रॉस- 501.04 करोड़ रुपए
3 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना इस फिल्म की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज
फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ हो रही है और थिएटर्स में भीड़ लगातार बढ़ रही है। लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार किया जा रहा था, जो अब पूरी तरह सफल होता नजर आ रहा है।
क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?
फिल्म की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि 'धुरंधर 2' आने वाले दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि ये फिल्म आखिर कहां जाकर रुकेगी।












Click it and Unblock the Notifications