Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग में मची लूट, 3100 रु. में मिल रही टिकट, जानें ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग?
Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
फिल्म 'धुरंधर 2' की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल
एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म 'धुरंधर 2' साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। टिकटों की बिक्री इतनी तेजी से हो रही है कि कई शहरों में शो पहले ही फुल होने लगे हैं।

रिलीज से पहले ही 20 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन
-ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग के जरिए शानदार शुरुआत कर दी है। अब तक फिल्म ने भारत में लगभग 14.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो ये आंकड़ा 20.32 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच जाता है।
-अब तक फिल्म के करीब 2,59,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और देशभर में लगभग 7800 से ज्यादा शो लगाए गए हैं। खास बात ये है कि हिंदी वर्जन का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिसने अकेले 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है।
टिकट की कीमत 3100 रुपये तक पहुंची
-फिल्म के मेकर्स ने इस बार टिकट प्राइसिंग में ऐसा मॉडल अपनाया है जिससे हर वर्ग के दर्शक फिल्म देख सके। मुंबई के प्रीमियम मल्टीप्लेक्स जैसे आईनॉक्स में रिक्लाइनर सीट के लिए टिकट की कीमत करीब 2900 रुपये तक पहुंच रही है। पेड प्रीव्यू (18 मार्च 2026) के लिए कुछ थिएटर्स में टिकट 3100 रुपये तक बिक रहे हैं।
-दिल्ली-एनसीआर में प्रीमियम सीटों का रेट 2200-2400 रुपये तक देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कुछ शहरों में दर्शकों के लिए फिल्म काफी सस्ती भी रखी गई है। चेन्नई के कुछ सिनेमाघरों में टिकट की शुरुआती कीमत 59 रुपये बताई जा रही है।
बुकिंग ऐप्स पर तेजी से खत्म हो रही सीटें
-ऑनलाइन टिकट प्लेटफॉर्म BookMyShow और Paytm पर फिल्म की टिकटों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। दिल्ली में पेड प्रीव्यू शोज की कीमत लगभग 350 रुपये से शुरू होकर 2500 रुपये तक पहुंच रही है।
-वहीं मुंबई में अलग-अलग शो टाइम के हिसाब से टिकट 300 से 3100 रुपये तक बिक रहे हैं। फैंस की भारी डिमांड के चलते कई थिएटर्स में क्लासिक, प्राइम और एग्जीक्यूटिव सेक्शन के शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।
साउथ इंडिया में भी 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज
-सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के राज्यों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तेलुगू वर्जन के लिए 5500 से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। तमिल वर्जन के लिए 10,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं।
-कन्नड़ और मलयालम मार्केट में भी बुकिंग लगातार बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रणवीर सिंह की स्पाई इमेज और पहले पार्ट की पॉपुलैरिटी इस फिल्म के लिए मजबूत आधार बना रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'धुरंधर 2'?
स्पाई-एक्शन से भरपूर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जा रही है, जिससे देशभर में इसे बड़ा दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।
ऑनलाइन ऐसे बुक करें Dhurandhar 2 के टिकट-
BookMyShow से टिकट बुक करने का तरीका
-अपने मोबाइल में BookMyShow ऐप डाउनलोड करें।
-ऐप ओपन करके अपना शहर चुनें।
-सर्च बार में Dhurandhar-The Revenge टाइप करें।
-अपनी पसंद का थिएटर और शो टाइम चुनें।
-सीट सिलेक्ट करके पेमेंट करें।
-पेमेंट पूरा होने के बाद आपको ई-टिकट मिल जाएगा।
Paytm से टिकट कैसे बुक करें
-Paytm ऐप ओपन करें।
-होम स्क्रीन पर Movie Tickets सेक्शन में जाएं।
-शहर चुनकर फिल्म सर्च करें।
-शो टाइम और सीट सिलेक्ट करें।
-पेमेंट करते ही टिकट आपके ऐप में सेव हो जाएगा।
District ऐप से टिकट बुकिंग
-District ऐप डाउनलोड करके लॉग इन करें।
-Movies सेक्शन में जाएं।
Dhurandhar-The Revenge सर्च करें।
-थिएटर, डेट और शो टाइम चुनें।
-सीट सिलेक्ट करके पेमेंट करें।
-इसके बाद आपका ई-टिकट ऐप में उपलब्ध होगा, जिसे थिएटर में दिखाकर आप फिल्म का मजा ले सकते हैं।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील












Click it and Unblock the Notifications