Sanjay Gadhvi Demise: नहीं रहे धूम डायरेक्टर संजय गढ़वी, चाय पीते हुए उठा सीने में दर्द और फिर...
Sanjay Gadhvi Demise: बॉलीवुड जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि, 'धूम' और 'धूम 2' के डायरेक्टर संजय गढ़वी अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार की सुबह घर पर चाय पीते समय वह अचानक जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई। डायरेक्टर की उम्र महज 57 साल की थी।
एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गढ़वी ने हर रोज की तरह 19 नवंबर की सुबह चाय पीकर अपने दिन की शुरूआत की। तकरीबन 8.45 बजे घर पर वह चाय पी रहे थे कि तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह नीचे गिर गए। इसके बाद उन्हें फौरन अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल संजय गढ़वी का शव अस्पताल में हैं और उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई। आज यानि 19 नवंबर की शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स ने अपना दुख व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि, संजय ने 'किडनैप', 'अजब गजब लव' जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट की हैं।












Click it and Unblock the Notifications